TV 20 NEWS || AZAMGARH : यातायात माह 2025 के तहत आजमगढ़ पुलिस की बड़ी पहल — 25 थानों में 10,000 वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाकर जागरूकता अभियान संचालित

अभियान संचालित

➡️ यातायात माह नवम्बर 2025 के अंतर्गत आज दिनांक 22.11.2025 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार (IPS) के कुशल निर्देशन में व अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) चिराग जैन, अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) मधुबन कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में जनपदभर में व्यापक सड़क सुरक्षा एवं जागरूकता अभियान चलाया गया।

जिसके क्रम में जनपद के सभी क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारियों के नेतृत्व में जिले के कुल 25 थानों द्वारा रात्रिकालीन सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं यातायात सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रिफ्लेक्टर टेप लगाने का विशेष अभियान संचालित किया गया।

अभियान के तहत जनपद में कुल 10,000 वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाए गए तथा वाहन चालकों को रात्रि के समय दृश्यता बढ़ाने, दुर्घटना की संभावनाओं को कम करने एवं यातायात नियमों के पालन के महत्व के बारे में विस्तृत रूप से जागरूक किया गया।

➡️ आजमगढ़ पुलिस द्वारा चलाया गया यह अभियान आमजन में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने का महत्वपूर्ण प्रयास है, जिसे स्थानीय नागरिकों द्वारा सराहा गया। जनपद पुलिस आगे भी यातायात सुधार एवं जनसुरक्षा हेतु ऐसे कार्यक्रम संचालित करती रहेगी।

VIRAL88