*TV 20 NEWS ll BALLIA: पुलिस मुठभेड़ में हत्या के वांछित अभियुक्त प्रतीक वर्मा गिरफ्तार, अवैध तमंचा और सबूत बरामद”*

*क्रैक डाउन*
*दिनांक- 02.12.2025*
*####################################################*
*जनपद बलिया*

*श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय बलिया श्री ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिये चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना फेफना जनपद बलिया पुलिस टीम को मिली सफलता (हत्या का वांछित अभियुक्त पुलिस मुढभेड़ में गिरफ्तार)।*

*बदमाश के कब्जे से 01 अदद नाजायज तमंचा 0.303 बोर मय 01 अदद खोखा कारतूस, मय 01 अदद जिन्दा कारतूस 0.303 बोर तथा 01 पालिथीन में घटना के समय अभियुक्त के द्वारा पहने हुये किचड़ लगे कपड़े बरामद ।*

उल्लेखनीय है कि आज दिनांक 02.12.2025 को समय लगभग 22.17 बजे थाना फेफना पुलिस टीम द्वारा आमडारी से पकड़ी जाने वाले मार्ग के पास संदिग्ध व्यक्तियों एवं अपराधियो की चेकिंग की जा रही थी । जिसके क्रम में एक संदिग्ध व्यक्ति को पुलिस टीम द्वारा रुकने का इशारा किया गया तो उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी गयी । पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्यवाही में फायरिंग की गयी जिसमें *बदमाश/अभियुक्त प्रतीक वर्मा पुत्र शम्भू वर्मा निवासी आमडारी थाना फेफना जनपद बलिया* के बाएं पैर में गोली लगी है ।
पूछताछ के क्रम में ज्ञात हुआ कि घायल बदमाश द्वारा दिनांक 30.11.2025 को समय 06.30 बजे शाम अपने मोहल्ले के शत्रुधन वर्मा से तंज कसने का बदला लेने के लिये शत्रुधन वर्मा के भतीजे शिवम वर्मा उर्फ यशवंत उम्र करीब 10 वर्ष को बहला फुसलाकर खेत में ले जाकर गड़ही के पानी मे डूबोकर हत्या करके लाश को बोरे मे रखकर छिपाने की घटना कारित की थी । घायल बदमाश प्रतीक वर्मा पुत्र शम्भू वर्मा उपरोक्त का इलाज सदर अस्पताल बलिया में चल रहा है । पकडे गये बदमाश के कब्जे से 01 अदद तमंचा नाजायज 0.303 बोर मय 01 अदद खोखा कारतूस मय 01 अदद जिन्दा कारतूस 0.303 बोर तथा 01 पालिथीन में घटना के समय अभियुक्त के द्वारा पहने हुये किचड़ लगे कपड़े बरामद हुए हैं ।
मामले में अग्रिम विधिक कार्यवाही अमल में लायी जा रही है ।

*सोशल मीडिया सेल*
*बलिया पुलिस*