*TV20 NEWS || AZAMGARH : अवैध तमंचा व कारतूस के साथ एक शातिर अपराधी गिरफ्तार*

*प्रेस–नोट*
*थाना – मुबारकपुर, जनपद – आज़मगढ़*
*अवैध तमंचा व कारतूस के साथ एक शातिर अपराधी गिरफ्तार*
*गिरफ्तारी का विवरण*
दिनांक 08.12.2025 को प्रभारी निरीक्षक शशि मौलि पाण्डेय के निर्देशन में उ0नि0 मुरारी मिश्र, उ0नि0 सौरभ सिंह मय हमराह पुलिस बल अमिलो चौराहे पर देखभाल क्षेत्र, रात्रि गश्त एवं संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग में मामूर थे। इसी दौरान मुखबिर खास द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति गुजरपार पुल पर अवैध तमंचे के साथ कहीं जाने की फिराक में खड़ा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुँचकर हिकमत-अमली से घेराबंदी कर उक्त व्यक्ति को पकड़ा गया। नाम-पता पूछने पर उसने अपना नाम कार्तिकेय सिंह पुत्र रमाकान्त सिंह निवासी गुजरपार, थाना मुबारकपुर, जनपद आजमगढ़, उम्र 22 वर्ष बताया।जामा तलाशी में—एक अदद देशी तमंचा .315 बोर (चालू हालत में) व एक अदद जिंदा कारतूस .315 बोर बरामद हुआ। अभियुक्त हथियारों के संबंध में कोई वैध अनुमति-पत्र प्रस्तुत नहीं कर सका। उसे समय 04:06 बजे, नियमानुसार धारा 3/25 Arms Act में हिरासत पुलिस में लिया गया। इस आधार पर मु0अ0सं0 519/2025 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट, थाना मुबारकपुर पंजीकृत किया गया। अभियुक्त को माननीय न्यायालय हेतु रवाना किया जा रहा है।
*बरामदगी*
• एक अदद देशी तमंचा .315 बोर
• एक अदद जिंदा कारतूस .315 बोर
*अभियुक्त का विवरण*
कार्तिकेय सिंह पुत्र रमाकान्त सिंह, निवासी गुजरपार, थाना मुबारकपुर, जनपद आज़मगढ़, उम्र 22 वर्ष
*पंजीकृत अभियोग*
मु0अ0सं0 519/2025, धारा 3/25 Arms Act, थाना मुबारकपुर, जनपद आज़मगढ़
*आपराधिक इतिहास*
• मु0अ0सं0 81/2024 धारा 3/25/12 आर्म्स एक्ट तथा धारा 34, 419, 420, 467, 468, 471 भादवि, थाना जीयनपुर
• मु0अ0सं0 363/2024 धारा 109, 125, 351(2), 352 BNS, थाना जीयनपुर
• मु0अ0सं0 278/2025 धारा 115(2), 351(3), 352 BNS, थाना मुबारकपुर
• मु0अ0सं0 420/2025 धारा 115(2), 351(3), 352 BNS, थाना मुबारकपुर
• मु0अ0सं0 487/2025 धारा 115(2), 351(3), 352 BNS, थाना मुबारकपुर
*गिरफ्तारी करने वाली टीम*
• उ0नि0 मुरारी मिश्र
• उ0नि0 सौरभ सिंह
• हमराह पुलिस बल, थाना मुबारकपुर, जनपद आज़मगढ़