*TV 20 NEWSll BHADOHI : जनपदीय पुलिस द्वारा आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों के विरुद्ध लगातार की जा रही प्रभावी कार्यवाही*
*प्रेस विज्ञप्ति*
*सराहनीय कार्य, जनपद भदोही*
*दिनांक-08.12.2025*
*◆जनपदीय पुलिस द्वारा आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों के विरुद्ध लगातार की जा रही प्रभावी कार्यवाही*
*◆थाना गोपीगंज पुलिस टीम को मिली सफलता*
*◆एक अदद नाजायज तमंचा 315 बोर, एक अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर तथा पेचकस/रम्मा आदि के साथ अभियुक्त चढ़ा पुलिस के हत्थे*
*◆अपराध करने के फिराक में था आरोपी*
जनपद में चुस्त-दुरुस्त कानून व्यवस्था के दृष्टिगत *श्री अभिमन्यु मांगलिक,* पुलिस अधीक्षक भदोही के निर्देशन में *श्री शुभम अग्रवाल,* अपर पुलिस अधीक्षक भदोही के पर्यवेक्षण में जनपदीय पुलिस द्वारा अपराधों के रोकथाम व आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है। उक्त के क्रम में दिनांक-07/08.12.2025 की रात्रि को थाना गोपीगंज पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिरी सूचना के आधार पर अभियुक्त राजन पुत्र शिवप्रसाद गौतम निवासी सुजातपुर थाना गोपीगज जनपद भदोही उम्र करीब 35 वर्ष को ग्राम कुलमनपुर रोड पर बरहम बाबा (बर्तन बाबा मंदिर) के पास से एक अदद अवैध तमंचा 315 बोर मय एक अदद जिंदा कारतूस 315 बोर तथा पेचकस/रम्मा के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है। उक्त बरामदगी के आधार पर गिरफ्तार अभियुक्त के साथियों सहित कुल 03 अभियुक्तों उपरोक्त के विरुद्ध थाना गोपीगंज पर मु0अ0सं0 545/2025 धारा 313/305/62 बीएनएस व 3/25 आयुध अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्त का चालान मा0 न्यायालय किया गया।
*गिरफ्तारशुदा अभियुक्त का नाम व पता:-*
अभियुक्त राजन पुत्र शिवप्रसाद गौतम सुजालपुर थाना गोपीगंज जनपद भदोही उम्र करीब 35 वर्ष।
*वांछित अभियुक्तों का नाम व पता:-*
1.राजेश गौतम पुत्र लालजी सुजालपुर थाना गोपीगंज जनपद भदोही उम्र करीब 22 वर्ष।
2.राजकुमार पुत्र अशोक कुमार गौतम सुजालपुर थाना गोपीगंज जनपद भदोही उम्र करीब 25 वर्ष।
*बरामदगी*
एक अदद अवैध तमंचा 315 बोर मय एक अदद जिंदा कारतूस 315 बोर
*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:-*
उ0नि0 शशांक बाजपेई, का0 नीरज निराला थाना गोपीगंज जनपद भदोही।






