*TV20 NEWS || AZAMGARH : रजनीश पांडेय हत्या के षडयंत्र कारी मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी हेतु जिलाधिकारी को ज्ञापन*

प्रकाशनार्थ
रजनीश पांडेय हत्या के षडयंत्र कारी मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी हेतु जिलाधिकारी को ज्ञापन
आजमगढ़। रजनीश पांडेय हत्याकांड के मुख्य नामजद आरोपी आजम के तत्काल गिरफ्तारी और परिवार के सुरक्षा आदि को लेकर जिलाधिकारी से मिलकर मृतक के पिता राघव पांडेय, पत्नी रंजना पांडेय व परिजनों ने ज्ञापन दिया ।  ज्ञापन में मुख्य नामजद अभियुक्त आज़म को तत्काल गिरफ्तार करने, घटना की उच्च स्तरीय जांच, परिवार और गवाहों की पूर्ण सुरक्षा , भूमि संबंधी विवाद का शीघ्र निस्तारण , पीड़ित को सरकारी आर्थिक सहयोग आदि की मांग की गई है।
     ब्राह्मण संगठन के नेताओं ने घटना की कड़ी निंदा की  और कहा कि जिला प्रशासन द्वारा शीघ्र कड़ी कार्रवाई नहीं की गयी संगठन के स्तर से विरोध के कार्यक्रम किये जायेंगे।मौके पर.भाजपा जिला उपाध्यक्ष हरिवंश मिश्रा, अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण सभा के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष पं. सुभाष चंद्र तिवारी कुन्दन,  राष्ट्रीय संगठन मंत्री पं. संजय कुमार पाण्डेय, प्रदेश अध्यक्ष शर्मानंद पांडेय,जिलाध्यक्ष पं.अभिषेक पांडेय, सौरभ उपाध्याय, प्रभाकर उपाध्याय, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष रिया पांडेय, मंत्री सुनीता उपाध्याय , श्रीराम मिश्र, अश्विनी दूबे ,  संजय उपाध्याय , अजय पांडेय, देवेन्द्र पाठक आदि उपस्थित थे।
दिनांक 12/12/2025     भवदीय
(सुभाष चंद्र तिवारी कुंदन)