*TV20 NEWS || JAUNPUR :शाहगंज में मिशन शक्ति कार्यशाला आयोजित, महिलाओं की सुरक्षा और त्वरित कार्रवाई पर जोर*

आज दिनांक 13.12.2025 को थाना शाहगंज परिसर में *सहायक नोडल क्षेत्राधिकारी मिशन शक्ति डॉ. चारु द्विवेदी* द्वारा घोरावल सर्कल के थाना घोरावल, शाहगंज एवं करमा के थाना प्रभारियों तथा मिशन शक्ति केंद्र प्रभारियों/स्टाफ की कार्यशाला आयोजित की गई।
*कार्यशाला में मिशन शक्ति अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने तथा महिलाओं की सुरक्षा से जुड़े मामलों में त्वरित व संवेदनशील कार्यवाही सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।*