*TV 20 NEWS || BALLIA: बलिया के सभी थानों पर “थाना समाधान दिवस” का आयोजन कर फरियादियों की समस्याओं के त्वरित निवारण का किया गया प्रयास*

*प्रेस नोट जनपद बलिया*
*दिनांक- 13.12.2025*

*जनपद बलिया के सभी थानों पर “थाना समाधान दिवस” का आयोजन कर फरियादियों की समस्याओं के त्वरित निवारण का किया गया प्रयास-*

*सभी क्षेत्राधिकारीगण द्वारा अपने क्षेत्राधिकार के थानों एवं थाना प्रभारियों द्वारा सम्बन्धित थानों पर -प्रशासनिक टीम के साथ थाना समाधान दिवस का आयोजन कर जनता की सुनी गयी समस्यायें ।*

*समाधान दिवस के दौरान समस्त थानों पर प्राप्त कुल 80 प्रार्थना पत्रों पर त्वरित कार्यवाही करते हुए 13 शिकायतों का मौके पर ही किया गया निस्तारण ।*

आज दिनांक 13.12.2025 को *श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय बलिया श्री ओमवीर सिंह* के निर्देशन में जनपद के सभी थानों पर थाना समाधान दिवस का आयोजन कर पुलिस टीम व प्रशासनिक टीम के साथ जनता की समस्याओं को सुना गया एवं निस्तारण हेतु त्वरित कार्यवाही की गयी । जनपद के समस्त थानों पर “थाना समाधान दिवस” का आयोजन किया गया। समस्त थाना प्रभारी द्वारा अपने-अपने थानों पर थाना समाधान दिवस के अवसर पर फरियादियों की समस्याओं को सुनकर कुछ का मौके पर निस्तारण किया गया तथा कुछ के गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण हेतु सम्बंधित को निर्देशित किया गया।

*सोशल मीडिया सेल*
*बलिया पुलिस*