*TV 20 NEWS || BALLIA:थाना हल्दी, जनपद बलिया पुलिस द्वारा हत्या से सम्बन्धित 02 नफर वांछित अभियुक्तों के विरूद्ध की गयी धारा 84 बीएनएसएस की कार्यवाही*

*प्रेस नोट जनपद बलिया*
*दिनांक-14.12.2025*

*थाना हल्दी, जनपद बलिया पुलिस द्वारा हत्या से सम्बन्धित 02 नफर वांछित अभियुक्तों के विरूद्ध की गयी धारा 84 बीएनएसएस की कार्यवाही ।*

*श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय बलिया श्री ओमवीर सिंह* के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों/वांछित अभियुक्तों/वारण्टीयों के विरुद्ध जनपद द्वारा चलाये जा रहे धर पकड़ के सघन अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक बलिया श्री कृपा शंकर निकट पर्यवेक्षण व श्रीमान क्षेत्राधिकारी बैरिया श्री मो0 फहीम कुरैशी व प्रभारी निरीक्षक थाना हल्दी श्री राजेन्द्र प्रसाद सिंह के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 14.12.2025 को मा0 न्यायालय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट बलिया से मु0अ0सं0- 158/25 धारा- 191(3), 103(1) BNS में वांछित अभियुक्तगण *01.पंकज राय पुत्र हरेराम राय निवासी रैपुरा थाना- हल्दी, जनपद बलिया 02. अजीत चौबे पुत्र स्व0 कमलाकांत चौबे निवासी- चैनछपरा थाना- हल्दी, जनपद बलिया* के विरूद्ध जारी 84 बीएनएसएस की कार्यवाही की गयी ।
अवगत कराना है कि उपरोक्त अभियुक्तगण के विरूद्ध मा0 न्यायालय द्वारा दिनांक 04/11/25 को NBW जारी हुआ था किन्तु अभियुक्तगण मा0 न्यायालय के समक्ष पेश नही हुए जिसके उपरान्त अभियुक्तगण के विरूद्ध मा0 न्यायालय द्वारा दिनांक 11/12/25 को धारा 84 बीएनएसएस की उद्घघोषणा जारी की गयी, जिसका अनुपालन आज प्रभारी निरीक्षक हल्दी श्री राजेन्द्र प्रसाद सिंह मय हमराह द्वारा मा0 न्यायालय के आदेश पर धारा 84 BNSS के तहत उद्घोषणा की गयी तथा उपरोक्त अभियुक्तगण के निवास स्थान व अन्य महत्वपूर्ण स्थानों तथा मा0 न्यायालय गेट पर नोटिस चस्पा कराकर उनके घरों एवं आस-पास के क्षेत्रों में मुनादी करायी गयी। यदि फरार अभियुक्तगण समयावधि के भीतर मा0 न्यायालय के समक्ष उपस्थित नहीं होते हैं तो उसकी चल सम्पत्ति जब्त करने की कार्यवाही की जाएगी । इस मौके पर प्र0नि0 श्री राजेन्द्र प्रसाद सिंह, उ0नि0 श्री कुलदीप कुमार, उ0नि0 श्री धर्मवीर यादव, उ0नि0श्री सुभाष चन्द्र यादव, उ0नि0श्री भैयालाल, उ0नि0श्री अरविंद सिंह, उ0नि0 श्री कुलजीत कुमार, हे0का0 राकेश पाल, हे0का0 योगेन्द्र यादव, हे0का0 ध्रुवराज मौर्या, कां0 जितेन्द्र कुमार, कां0 रवि गुप्ता, कां0 अनुराग विश्वकर्मा व म0का0 एकता पाल मौजूद रहें।

*संबंधित अभियोगः-*
1. मु0अ0सं0- 158/25 धारा- 191(3), 103(1) BNS थाना हल्दी बलिया ।

*वांछित अभियुक्तों का नाम व पताः–*
1. पंकज राय पुत्र हरेराम राय निवासी ग्राम रैपुरा थाना- हल्दी, बलिया
2. अजीत चौबे पुत्र स्व0 कमलाकांत चौबे निवासी ग्राम- चैनछपरा थाना- हल्दी, बलिया

*अभियुक्त पंकज राय पुत्र हरेराम राय का आपराधिक इतिहासः-*
1. मु0अ0सं0- 58/22 धारा- 323, 452, 504, 506 IPC थाना- हल्दी, बलिया
2. मु0अ0सं0- 22/25 धारा- 110, 115(2), 131, 190, 191(2), 191(3), 352 BNS थाना- हल्दी, बलिया
3. मु0अ0सं0- 158/25 धारा- 191(3), 103(1) BNS थाना- हल्दी, बलिया

*अभियुक्त अजीत चौबे पुत्र स्व0 कमलाकांत चौबे का आपराधिक इतिहासः-*
1. मु0अ0सं0 238/91 धारा 147/148/149/302 भादवि थाना हल्दी बलिया
2. मु0अ0सं0 95A/99 धारा 307 भादवि थाना हल्दी बलिया
4. मु0अ0सं0 47/95 धारा 307/504/506 भादवि थाना हल्दी बलिया
5. मु0अ0सं0 1193/2000 धारा 147, 148,307,302 IPC थाना कोतवाली बलिया
6. मु0अ0सं0 86/2000 धारा 323,504,307 IPC थाना हल्दी बलिया
7. मु0अ0सं0 879A/2000 धारा 147,148,149,307 IPC थाना कोतवाली बलिया
8. मु0अ0सं0106/2002 धारा 307,302 भादवि0 व 7 CL ACT थाना GRP बलिया
9. मु0अ0सं0 156/2014 धारा 324,332,353,354,504,506 भादवि व 8 पाक्सो एक्ट थाना कोतवाली बलिया
10. मु0अ0सं0 134/2015 धारा 324 भादवि थाना कोतवाली बलिया
11. मु0अ0सं0 237/2009 धारा 419,462,468,471,506 भादवि थाना कोतवाली बलिया
12. मु0अ0सं0 839/2016 धारा 386, 507 भादवि थाना कोतवाली बलिया
13. मु0अ0सं0 158/2025 धारा 191(3)/103(1) बीएनएस थाना हल्दी बलिया

*सोशल मीडिया सेल*
*बलिया पुलिस ।*