*TV20 NEWS || AZAMGARH :हत्या के प्रयास से सम्बन्धित मुकदमे में वांछित 03 अभियुक्त गिरफ्तार*

*प्रेस नोट*
*थाना – गम्भीरपुर, जनपद – आजमगढ़*
*दिनांक – 15.12.2025*
*हत्या के प्रयास से सम्बन्धित मुकदमे में वांछित 03 अभियुक्त गिरफ्तार*
*घटना का संक्षिप्त विवरण –*
दिनांक *05.12.2025* को थाना गम्भीरपुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम *मगरावां रायपुर* में दो पक्षों के मध्य विवाद हो गया। विवाद के दौरान दोनों पक्षों द्वारा एक-दूसरे को गाली-गलौज करते हुए मारपीट की गई तथा *जान से मारने की नीयत से एक-दूसरे पर हमला* किया गया। उक्त घटना के सम्बन्ध में उ0नि0 *यशवन्त सिंह* की लिखित तहरीर के आधार पर उभय पक्षों के विरुद्ध थाना स्थानीय पर *मु0अ0सं0 351/25 धारा 115(2), 352, 351(3), 3(5) बीएनएस* के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया, जिसकी विवेचना के दौरान *धारा 109 बीएनएस* की बढ़ोत्तरी की गई।
*गिरफ्तारी का विवरण–*
आज दिनांक *15.12.2025* को *उ0नि0 श्री विपिन द्विवेदी* मय द्वारा मुखबिर की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित *03 वांछित अभियुक्तों को विषहम की ओर जाने वाली सड़क के पास से समय 14:20 बजे* गिरफ्तार किया गया।
*गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम निम्नवत हैं—*
1. *देवेन्द्र उर्फ झीनू* पुत्र महेन्द्र, उम्र लगभग 20 वर्ष
2. *प्रभाकर* पुत्र राममूरत, उम्र लगभग 25 वर्ष
3. *बाबी* पुत्र शिवपूजन, उम्र लगभग 18 वर्ष
समस्त निवासीगण ग्राम *मगरावां रायपुर,* थाना गम्भीरपुर, जनपद आजमगढ़।
गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से *03 डंडे* बरामद किए गए। अन्य अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
*पंजीकृत अभियोग –*
01. मु0अ0सं0 351/25, धारा 115(2), 352, 351(3), 3(5), 109 बीएनएस, थाना गम्भीरपुर, जनपद आजमगढ़।
*गिरफ्तारी करने वाली टीम –*
1. उ0नि0 *श्री विपिन द्विवेदी,* थाना गम्भीरपुर
2. का0 *मिथिलेश यादव,* थाना गम्भीरपुर
3. का0 *सोनू यादव,* थाना गम्भीरपुर