*TV20 NEWS || AZAMGARH:आजमगढ़ पुलिस लाइन में 4 दिवसीय वॉलीबॉल और बैडमिंटन प्रतियोगिता का उद्घाटन, कुल 08 टीमें हुईं प्रतिभागी*
*प्रेस नोट, दिनांक 15.12.2025*
*जनपद आजमगढ़।*
आज दिनांक 15.12.2025 को पुलिस लाइन परिसर स्थित ग्राउंड में आयोजित *04 दिवसीय वॉलीबॉल एवं बैडमिंटन प्रतियोगिता* का शुभारम्भ *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार* द्वारा *दीप प्रज्वलित कर शुभारम्भ* किया गया।
कार्यक्रम के दौरान *अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री मधुबन कुमार सिंह,* द्वारा मुख्य अतिथि *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार* को बैज लगाकर सम्मानित किया गया। तत्पश्चात *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक*, अपर पुलिस अधीक्षक नगर, अपर पुलिस अधीक्षक यातायात व क्षेत्राधिकारी नगर/लाइन द्वारा खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
पुलिस कर्मियों को खेल के प्रति जागरुक करने एवं शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें जनपद के सभी सर्किल की टीमें, पुलिस कार्यालय एवं पुलिस लाइन की टीमों सहित *कुल 08 टीमें* प्रतिभाग कर रही हैं।
आज दिनांक 15.12.2025 को पुलिस लाइन परिसर स्थित ग्राउंड में आयोजित *04 दिवसीय वॉलीबॉल एवं बैडमिंटन प्रतियोगिता में जनपद के सभी सर्किल की टीमें, पुलिस कार्यालय एवं पुलिस लाइन की टीमों सहित *कुल 08 टीमों द्वारा प्रतिभाग किया गया, जिसमें विजेता व उपविजेता टीमें निम्नवत है——
➡️ *पुरुष सिंगल* *बैडमिंटन प्रतियोगिता*
1. *क्षेत्राधिकारी बुढ़नपुर सर्किल* ( जीतू पाल *विजयी* ) बनाम *क्षेत्राधिकारी नगर सर्किल* ( जगनायक ) 2. *पुलिस लाईन* ( इन्द्रजीत कुमार *विजयी*) बनाम *पुलिस ऑफिस* आकाश कुमार। 3.*सदर* मुकेश शाह *बनाम* *लालगंज* अजय सिंह (विजयी) 4.*सगड़ी सर्किल* रवि कुमार यादव (विजयी) *बनाम* *फूलपुर सर्किल* उपेन्द्र यादव 5. *बूढ़नपुर सर्किल* सौरभ *बनाम* *लालगंज सर्किल*रवि गुप्ता (विजयी) 6.*सगड़ी सर्किल* बजरंगी पाल *बनाम* *फूलपुर सर्किल* संजय गुप्ता (विजयी) 7. *सदर सर्किल* सुनील सोनकर *बनाम* *नगर सर्किल* विजय सहाय (विजयी) 8. *पुलिस लाइन* वीनेश सिंह (विजयी) *बनाम *पुलिस ऑफिस* जितेन्द्र शाह।
*➡️पुरूष युगल*
1. *क्षेत्राधिकारी नगर सर्किल* सुनील, विजय (विजयी) *बनाम* *क्षेत्राधिकारी पुलिस ऑफिस*आकाश, ऋतिक 2. *सदर सर्किल* मुकेश शाह, श्री प्रकाश *बनाम* *नगर सर्किल* दरोगा राम, सुरेश (विजयी)।
*➡️वॉलीबॉल प्रतियोगिता :-*
1. *पुलिस लाइन* (2-1) से विजयी *बनाम* *पुलिस ऑफिस* 2. *सदर सर्किल* (2-0) से विजयी *बनाम *नगर सर्किल* 3. *लालगंज सर्किल* *बनाम *सगड़ी सर्किल*(2-0) से विजयी 4. *बूढ़नपुर सर्किल* *बनाम *फूलपुर सर्किल* (2-0) से विजयी।






