*TV 20 NEWS || BALLIA:पुलिस अधीक्षक बलिया श्री ओमवीर सिंह द्वारा रिजर्व पुलिस लाईन बलिया में शुक्रवार परेड की ली गयी सलामी, तत्पश्चात किया गया निरीक्षण, दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश*

*प्रेस नोट जनपद बलिया*
*दिनांक- 19.12.2025*

* पुलिस अधीक्षक बलिया श्री ओमवीर सिंह द्वारा रिजर्व पुलिस लाईन बलिया में शुक्रवार परेड की ली गयी सलामी, तत्पश्चात किया गया निरीक्षण, दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश-*

*शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रहने के लिए लगवाई गयी दौड़ -*

*अनुशासन व एकरूपता बनाए रखने के लिए टोलीवार करवाया गया ड्रिल -*

आज दिनांक-19.12.2025 को *पुलिस अधीक्षक बलिया श्री ओमवीर सिंह* द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन बलिया में शुक्रवार साप्ताहिक परेड की सलामी ली गयी तथा परेड का निरीक्षण किया गया । इस दौरान पुलिस बल के शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रहने के लिए समस्त पुलिसकर्मियों से दौड़ लगवायी गयी एवं अनुशासन व एकरूपता बनाए रखने के लिए ड्रिल करवाया गया ।

इसी क्रम में महोदय द्वारा यूपी डायल 112 पीआरवी में मौजूद दंगा नियंत्रण उपकरणों, फर्स्ट ऐड किट आदि विभिन्न उपकरणों का निरीक्षण करके उपकरणों की नियमित साफ-सफाई व समुचित देखरेख व कुशल संचालन हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए । परेड में क्षेत्राधिकारी बैरिया, क्षेत्राधिकारी सिकन्दरपुर व प्रतिसार निरीक्षक बलिया श्री राम बेलास, आरटीसी प्रभारी श्री अमरजीत यादव व अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण द्वारा प्रतिभाग किया गया ।

*सोशल मीडिया सेल*
*बलिया पुलिस ।*