*TV20 NEWS|| MIRZAPUR:थाना चुनार पुलिस टीम द्वारा एक अन्तर्जनपदीय गो-तस्कर पुलिस मुठभेड़ में घायल/गिरफ्तार, मौके से 02 पिकअप में क्रूरतापूर्वक बांध कर वध हेतु ले जाए जा रहे 20 राशि गोवंश तथा घटना में प्रयुक्त अवैध तमंचा व कारतूस बरामद*

*मीरजापुर पुलिस*
*—प्रेस नोट—*
दिनांकः20.12.2025
*थाना चुनार पुलिस टीम द्वारा एक अन्तर्जनपदीय गो-तस्कर पुलिस मुठभेड़ में घायल/गिरफ्तार, मौके से 02 पिकअप में क्रूरतापूर्वक बांध कर वध हेतु ले जाए जा रहे 20 राशि गोवंश तथा घटना में प्रयुक्त अवैध तमंचा व कारतूस बरामद —*
‘सोमेन बर्मा’ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की धरपकड़ तथा गो-तस्करी में संलिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को निर्देश दिया गया है।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में जनपदीय पुलिस द्वारा लगातार गो-तस्करों के विरूद्ध कार्यवाही की जा रही है । इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन व क्षेत्राधिकारी चुनार के नेतृत्व में थाना चुनार पुलिस टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। आज दिनांकः20.12.2025 को थाना चुनार पुलिस को जरिए मुखबिर सूचना मिली कि 02 पिकअप सवार गो-तस्कर गोवंशों को मध्य प्रदेश से लादकर वाया-मीरजापुर होते हुए वध हेतु बिहार ले जा रहें है । इस सूचना पर थाना चुनार पुलिस टीम द्वारा सघन चेकिंग की जा रही थी कि गो-तस्करों द्वारा पुलिस की सघन चेकिंग को देखकर अपने वाहनों को हाइवे से नीचे धौरहरा रेलवे अण्डरपास की तरफ घुमाकर भागने का प्रयास किया गया, जब पुलिस टीम द्वारा उन्हें घेर लिया गया तो गिरफ्तारी से बचने हेतु गो-तस्करों द्वारा पुलिस टीम पर जान मारने की नीयत से फायरिंग की गयी। पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ सीमित जवाबी कार्यवाही की गयी, जिसमें एक गो-तस्कर इमरान पुत्र अब्बाश अहमद निवासी पगिया रोड थाना करमा जनपद सोनभद्र के दांहिने पैर में गोली लगी । जिसे पुलिस अभिरक्षा में इलाज हेतु अस्पताल भिजवाया गया है, जहां उसकी स्थिति सामान्य है जबकि एक गो तस्कर भौगोलिक/भौतिक परिस्थितियों का फायदा उठाकर मौके से भागने में सफल रहा, मौके से बरामद 02 पिकअप वाहनों में क्रूरता पूर्वक बांध कर वध हेतु ले जाए जा रहे 20 राशि गोवंश तथा मुठभेड़ की घटना में प्रयुक्त 01 अवैध तमंचा 315 बोर, 02 खोखा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया। इस दौरान बरामद एक पिकअप वाहन बिना नम्बर प्लेट तथा दूसरी पिकअप पर आगे एवं पीछे भिन्न-भिन्न नम्बर प्लेट लगा हुआ पाया गया। मौके से फरार गो-तस्कर की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों द्वारा संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है। उक्त पुलिस मुठभेड़ एवं गिरफ्तारी/बरामदगी के सम्बन्ध में थाना चुनार पर अभियोग पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*पुलिस मुठभेड़ में घायल/गिरफ्तार अभियुक्त —*
इमरान पुत्र अब्बाश अहमद निवासी पगिया रोड थाना करमा जनपद सोनभद्र, उम्र करीब-26 वर्ष।
*विवरण बरामदगी —*
20 राशि गोवंश।
02 पिकअप, एक बिना नम्बर प्लेट जबकि दूसरी पर आगे-पीछे भिन्न-भिन्न नम्बर प्लेट।
01 अवैध तमंचा 315 बोर व 02 खोखा कारतूस।
*गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम —*
प्रभारी निरीक्षक चुनार-विजय शंकर सिंह मय पुलिस टीम।