*TV20 NEWS || AZAMGARH :मिशन शक्ति 5.0 के तहत नाबालिग को शादी का झांसा देकर भगाने वाला अभियुक्त गिरफ्तार*

*प्रेस-विज्ञप्ति दिनांक – 25.12.2025*
*थाना – अहरौला, जनपद आजमगढ़*

➡️मिशन शक्ति 5.0 अभियान के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से थाना अहरौला पुलिस द्वारा *किशोरी को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार* किया गया है।
➡️दिनांक 05.12.2025 को वादी द्वारा थाना अहरौला पर सूचना दी गई थी कि उसकी 13 वर्षीय पोती बिना बताए घर से चली गई है। इस संबंध में थाना अहरौला पर मु0अ0सं0 427/2025, धारा 137(2)/87 बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।
➡️विवेचना के दौरान दिनांक 24.12.2025 को नाबालिग बालिका स्वयं थाना उपस्थित हुई। उसके बयान, चिकित्सीय परीक्षण एवं उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर यह तथ्य प्रकाश में आया कि अभियुक्त द्वारा विवाह का झांसा देकर बालिका को बहला-फुसलाकर घर बुलाया गया तथा उसे जनपद जौनपुर होते हुए अन्य राज्य भेजने का प्रयास किया गया। विवेचना में अभियुक्त विशाल सिंह उर्फ बादल पुत्र भवानी शंकर सिंह, निवासी ग्राम सिकौला (सिकहुला), थाना सरायमीर, जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 20 वर्ष का नाम प्रकाश में आया।
➡️ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ के निर्देशन में दिनांक 25.12.2025 को मुखबिर की सूचना पर थाना अहरौला पुलिस द्वारा अभियुक्त विशाल सिंह उर्फ बादल पुत्र भवानी शंकर सिंह, निवासी ग्राम सिकौला (सिकहुला), थाना सरायमीर, जनपद आजमगढ़ को अहरौला बाईपास से समय करीब 10.30 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए उसे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम :*
1. उ0नि0 लालबचन राय, थाना अहरौला
2. हे0का0 अजय कुमार पाण्डेय, थाना अहरौला
3. का0 आदर्श प्रसाद शाह, थाना अहरौला