*TV20 NEWS || AZAMGARH :चोरी की घटना का सफल अनावरण, जेवरात (कीमत लगभग 02 लाख रूपयें) की बरामदगी के साथ एक वांछित अभियुक्त गिरफ्तार*
*प्रेस- विज्ञप्ति, दिनांक: 28.12.2025*
*थाना: गम्भीरपुर, जनपद आजमगढ़*
*चोरी की घटना का सफल अनावरण, जेवरात (कीमत लगभग 02 लाख रूपयें) की बरामदगी के साथ एक वांछित अभियुक्त गिरफ्तार*
*डॉ0 अनिल कुमार, पुलिस वरिष्ठ अधीक्षक, आजमगढ़* द्वारा जनपद आजमगढ़ में अपराध नियंत्रण के दृष्टिगत चलाए जा रहे सघन अभियान के क्रम में थाना गम्भीरपुर पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। थाना गम्भीरपुर पर पंजीकृत चोरी के मुकदमे का सफल अनावरण करते हुए पुलिस टीम द्वारा चोरी गए कीमती जेवरात की बरामदगी के साथ एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।
🕵️♂️ पूर्व की घटना का संक्षिप्त विवरण
दिनांक 16.12.2025 को वादी मुकदमा श्री पवन कुमार पाण्डेय पुत्र गौरी शंकर पाण्डेय, निवासी ग्राम भोपालपुर, थाना गम्भीरपुर, जनपद आजमगढ़ द्वारा ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से ई-एफआईआर दर्ज कराई गई थी।
वादी उ0प्र0 सचिवालय में अनुभाग अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। वादी के ताला बंद आवास से अज्ञात चोरों द्वारा कागजात, लगभग ₹2,00,000 नकद तथा जेवरात चोरी कर लिए गए थे।
इस संबंध में थाना गम्भीरपुर पर मु0अ0सं0 365/25 धारा 305(a) बीएनएस बनाम अज्ञात चोर पंजीकृत किया गया था, जिसकी विवेचना उ0नि0 योगेश कुमार सरोज द्वारा की जा रही थी। विवेचना के दौरान सुरागरसी एवं बरामदगी के आधार पर अभियुक्त का नाम प्रकाश में आया तथा धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई।
🚓 गिरफ्तारी का विवरण
पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डा0 अनिल कुमार के निर्देशन में तथा क्षेत्राधिकारी सदर आजमगढ़ के कुशल पर्यवेक्षण में, थानाध्यक्ष श्री अखिलेश कुमार सिंह के नेतृत्व में दिनांक 28.12.2025 को थाना गम्भीरपुर पुलिस द्वारा मुखबिर की सटीक सूचना पर रानीपुर रजमो मोड़ से समय 12.15 बजे अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तारी के समय अभियुक्त के कब्जे से चोरी गए जेवरात बरामद किए गए।
👤 गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण
नाम: राजेश चौहान पुत्र परविन्द चौहान, निवासी: ग्राम अहियाई, थाना गम्भीरपुर, जनपद आजमगढ़, उम्र: 24 वर्ष
⚖️ पंजीकृत अभियोग
1. मु0अ0सं0 365/25 धारा 305(a), 317(2) बीएनएस थाना गम्भीरपुर, जनपद आजमगढ़
📂 अभियुक्त का आपराधिक इतिहास
1. मु0अ0सं0 112/24 धारा 34/380/411/413/414/457 भा0द0वि0 थाना सरायमीर, जनपद आजमगढ़
2. मु0अ0सं0 365/25 धारा 305(a) बीएनएस थाना गम्भीरपुर, जनपद आजमगढ़
💍 बरामदगी का विवरण (कीमत लगभग 02 लाख रूपयें)
• 01 अदद मंगलसूत्र (पीली धातु)
• 02 अदद झुमका (पीली धातु)
• 01 अदद अंगूठी (पीली धातु)
👮♂️ गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
• उ0नि0 योगेश कुमार सरोज, थाना गम्भीरपुर
• का0 अमित कुमार, थाना गम्भीरपुर
🔔 आजमगढ़ पुलिस का संदेश
जनपद में चोरी, नकबजनी एवं संपत्ति संबंधी अपराधों में संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध कठोरतम कार्यवाही निरंतर जारी है। कानून व्यवस्था भंग करने वालों को किसी भी दशा में बख्शा नहीं जाएगा।






