*TV20 NEWS || AZAMGARH :थाना: तहबरपुर, गैंगेस्टर एक्ट का वांछित एवं शातिर अपराधी अवैध असलहा व कारतूस के साथ गिरफ्तार*
*प्रेस विज्ञप्ति*
*दिनांक: 28.12.2025*
*थाना: तहबरपुर, जनपद आजमगढ़*
*गैंगेस्टर एक्ट का वांछित एवं शातिर अपराधी अवैध असलहा व कारतूस के साथ गिरफ्तार*
*डॉ0 अनिल कुमार, पुलिस वरिष्ठ अधीक्षक, आजमगढ़* द्वारा जनपद आजमगढ़ में अपराध एवं संगठित गिरोहों के विरुद्ध चलाए जा रहे प्रभावी अभियान के तहत आज दिनांक- 28.12.2025 को थाना तहबरपुर पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। थाना अतरौलिया पर पंजीकृत गैंगेस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित चल रहे अभियुक्त को अवैध असलहे के साथ गिरफ्तार किया गया है।
➡️ गिरफ्तार अभियुक्त एक शातिर अपराधी है, जिसके विरुद्ध थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ़ में अपहरण, चोरी, नकबजनी तथा संगठित अपराध से संबंधित कई गंभीर अभियोग पूर्व से दर्ज हैं।
दिनांक 12.12.2025 को समय करीब 09.55 बजे थाना तहबरपुर पुलिस द्वारा ओहनी अंडरपास के पास नहर मोड़, बहद ग्राम मकदूमपुर से अभियुक्त विजय कुमार पुत्र जगबन्धू, निवासी: ग्राम अचलीपुर, थाना अतरौलिया, जनपद आजमगढ़, उम्र: लगभग 25 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के समय अभियुक्त के कब्जे से एक अदद तमंचा .315 बोर एवं एक अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर बरामद हुआ।
🔴 गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण
1-विजय कुमार पुत्र जगबन्धू, निवासी: ग्राम अचलीपुर, थाना अतरौलिया, जनपद आजमगढ़, उम्र: लगभग 25 वर्ष
📌 पंजीकृत अभियोग
1. मु0अ0सं0 247/25 धारा 2(b)(1)/3(1) उ0प्र0 गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम 1986 थाना अतरौलिया, जनपद आजमगढ़
2. मु0अ0सं0 256/25 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना तहबरपुर, जनपद आजमगढ़
📂 अभियुक्त का आपराधिक इतिहास
गिरफ्तार अभियुक्त विजय कुमार एक शातिर एवं आदतन अपराधी है, जिसके विरुद्ध पूर्व से निम्न अभियोग पंजीकृत हैं—
1. मु0अ0सं0 85/13 धारा 363/366 भा0द0वि0, थाना अतरौलिया
2. मु0अ0सं0 173/24 धारा 457/380/411/413 भा0द0वि0, थाना अतरौलिया
3. मु0अ0सं0 208/24 धारा 379/411/413 भा0द0वि0, थाना अतरौलिया
4. मु0अ0सं0 247/24 धारा 303/317(2)/317(4) बीएनएस, थाना अतरौलिया
5. मु0अ0सं0 400/24 धारा 303/317(2)/317(4) बीएनएस, थाना अतरौलिया
6. मु0अ0सं0 401/24 धारा 303/317(2)/317(4) बीएनएस, थाना अतरौलिया
👮♂️ गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
• प्र0नि0 वीरेन्द्र कुमार — थाना तहबरपुर जनपद आजमगढ़
• का0 राकेश कुमार — थाना तहबरपुर जनपद आजमगढ़
• का0 आफताब आलम — थाना तहबरपुर जनपद आजमगढ़






