TV 20 NEWS || BALLIA : थाना साइबर सेल, जनपद बलिया द्वारा अज्ञात व्यक्ति के द्वारा धोखाधड़ी/ठगी कर निकाली गई धनराशि को होल्ड कराते हुये 2,40,000.00 /- रूपये शिकायतकर्ता/आवेदक के खाते में कराया गया वापस ।
थाना साइबर सेल, जनपद बलिया द्वारा अज्ञात व्यक्ति के द्वारा धोखाधड़ी/ठगी कर निकाली गई धनराशि को होल्ड कराते हुये 2,40,000.00 /- रूपये शिकायतकर्ता/आवेदक के खाते में कराया गया वापस ।
उल्लेखनीय है कि शिकायतकर्ता अंशुमान कुमार यादव निवासी गड़वार थाना गड़वार जनपद बलिया द्वारा साइबर हेल्पलाईन नंबर-1930 व थाना साइबर क्राइम कार्यालय में आकर शिकायत दर्ज करायी गयी, जिसमें शिकायतकर्ता के दो बैंक स्टेट बैंक आफ इंडिया एवं बैंक ऑफ बड़ौदा के खातों से दिनाँक-28.11.2025 को कुल-2,40,000/- रूपये (शब्दो में- दो लाख चालीस हजार रूपये) फर्जी तरीके से धोखा देकर स्थानान्तरण किया गया था ।
श्रीमान पुलिस अधीक्षक बलिया श्री ओमवीर सिंह व श्रीमान् अपर पुलिस अधीक्षक (द.)/ नोडल साइबर सेल बलिया श्री कृपा शंकर के निर्देशन में साइबर सेल द्वारा तत्काल शिकायत को संज्ञान मे लेते हुए त्वरित विधिक कार्यवाही की गयी, जिसके फलस्वरूप दिनाँक-05.01.2026 को शिकायतकर्ता श्री अंशुमान यादव के खाते में धोखाधड़ी की सम्पूर्ण धनराशि 2,40,000.00/- रूपये मा0 न्यायालय के आदेश के क्रम में धनराशि को वापस कराया गया। शिकायतकर्ता द्वारा बलिया पुलिस तथा साइबर पुलिस टीम की प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया गया ।
साइबर फ्राड़ के बचने के लिए सावधानियाँ-
1. साइबर फ्राड होते ही तत्काल 1930 पर कॉल कर शिकायत दर्ज करें ।
2. किसी अन्जान व्यक्ति के कहने पर कोई एप डाउनलोड न करें ।
3. वर्क फ्राम होम, शेयर ट्रेडिंग करने से पहले सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त कर ही उपयोग करें ।
4. कृपया किसी अनजान व्यक्ति के द्वारा पैसों की मांग किये जाने पर अच्छे से जाँच ले एवं अपने खाते का बैलेंस चेक कर ले, किसी के बहकावे में न आये ।
5. अज्ञात व्यक्ति/अज्ञात मोबाइल नम्बर द्वारा भेजी गयी लिंक को क्लिक न करें ।
साइबर सेल पुलिस टीम बलिया
1- प्रभारी निरीक्षक श्री नदीम अहमद फरीदी साइबर क्राइम थाना जनपद बलिया।
2- उ0नि0 श्री मनीष कुमार वरूण ( साइबर सेल)
3- मुख्य आरक्षी मो0 इमरान (साइबर सेल बलिया)
4- आरक्षी अमरनाथ मिश्र (साइबर सेल बलिया)
5- आरक्षी शनि यादव (साइबर सेल बलिया)
6- आरक्षी जितेन्द्र कुमार (साइबर सेल बलिया)
7- आरक्षी काजल शुक्ला (साइबर सेल बलिया )
सोशल मीडिया सेल





