*TV20 NEWS || AZAMGARH :डॉ. एकता सिंह को रॉयल सोसाइटी ऑफ बायोलॉजी की फेलोशिप, भारत का वैज्ञानिक गौरव बढ़ा*

यूके (लंदन) स्थित प्रतिष्ठित अंतर्राष्ट्रीय संस्था रॉयल सोसाइटी ऑफ बायोलॉजी (Royal Society of Biology, UK) ने भारतीय कृषि विज्ञानी एवं शिक्षाविद् डॉ. एकता सिंह को वर्ष 2026 के लिए फेलो (Fellow, RSB) के रूप में चयनित किया है। यह फेलोशिप संस्था की काउंसिल द्वारा 1 जनवरी 2026 को पारित प्रस्ताव के माध्यम से प्रदान की गई।
रॉयल सोसाइटी ऑफ बायोलॉजी, यूनाइटेड किंगडम की एक अग्रणी वैज्ञानिक संस्था है, जिसे रॉयल चार्टर के अंतर्गत स्थापित किया गया है और जो जैविक विज्ञान (कृषि विज्ञान, जैविक विज्ञान का ही एक व्यावहारिक अनुप्रयोग है, जो जीवन-विज्ञान के सिद्धांतों का उपयोग करके खेती करता है) के क्षेत्र में वैश्विक स्तर पर शोध, शिक्षा एवं नीति निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
डॉ. एकता सिंह को यह सम्मान उनके उत्कृष्ट अनुसंधान, विलक्षण शैक्षिक योग्यता एवं अकादमिक क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय क्रियान्वयन के लिए प्रदान किया गया है। इस उम्दा फेलोशिप के परिणामस्वरूप उन्हें अंतर्राष्ट्रीय वैज्ञानिक समुदाय में विशिष्ट पहचान प्राप्त हुआ है तथा निरंतर वैश्विक स्तर पर शोध, शैक्षणिक और नीति निर्माण जैसे गतिविधियों में भागीदारी का सुअवसर भी प्राप्त होता रहेगा।
डॉ. एकता सिंह की इस असाधारण उपलब्धि पर वैज्ञानिक जगत/ शोधकर्ताओं, शैक्षणिक जगत एवं शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए, इसे “भारत” के लिए गर्व का क्षण बताया है।