*प्रेस- विज्ञप्ति*
*मेंहनगर जनपद आजमगढ़*
*चोरी के टुल्लु व अवैध तमंचा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार*
*पूर्व की घटना/इतिहास का विवरण (संक्षेप में)-*
दिनांक 14.10.2025 को वादी अजय कुमार यादव द्वारा थाना मेंहनगर पर लिखित तहरीर दिया कि विपक्षी आशीष पुत्र मुन्नीलाल सा0 सुल्तानीपुर थाना मेहनगर जनपद आजमगढ उम्र करीब 25 वर्ष द्वारा अपने साथी अफसाद पुत्र मुस्तफा निवासी ग्राम फत्तेपुर थाना मेहनगर आजमगढ़ के साथ मिलकर शिवम नेशनल हाईस्कूल देवरिया स्कूल की ताला तोड़कर डेस्कटाप, कैलकुलेटर, तथा आलमारी से दो हजार रूपया चोरी किये थे जिसके संबंन्ध में मु0अ0स0 466/25 धारा 331(4)/305 बीएनएस पंजीकृत किया गया।
*गिरफ्तारी का विवरण/घटना का अनावरण-*
दिनांक 22.01.2026 को उ0नि0 अक्षय प्रताप सिंह मय हमराह द्वारा उपरोक्त मुकदमे में वांछित अभियुक्त आशीष पुत्र मुन्नीलाल सा0 सुल्तानीपुर थाना मेहनगर जनपद आजमगढ उम्र करीब 25 वर्ष को मगई नदी पुल से करीब 100 m उत्तर तरफ समय करीब 05.10 बजे हिरासत पुलिस में लिया गया। जिसके जामा तलाश से एक तमचा .315 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर बरामद हुआ तथा एक अदद टूल्लू पम्प सम्बन्धित मु0अ0सं0 466/25 धारा 331(4)/305 बीएनएस का बरामद हुआ। अन्य अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है ।
पकडे गये व्यक्ति का कृत्य 331(4)/305/317(2) बीएनएस व 3/25 आयुध अधि0 का दण्डनीय अपराध है बरामद तमंचे के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 24/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना मेंहनगर पर पंजीकृत होकर विवेचना प्रचलित है। गिरफ्तार अभियुक्त का चालान माननीय न्यायालय किया गया ।
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः-* आशीष पुत्र मुन्नीलाल सा0 सुल्तानीपुर थाना मेहनगर जनपद आजमगढ उम्र करीब 25 वर्ष
*बरामदगी का विवरणः-* एक तमचा .315 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर व अदद टूल्लू पम्प
*पंजीकृत अभियोग-* मु0अ0सं0 24/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना मेंहनगर
*आपराधिक इतिहास–*
1.मु0अ0सं0 24/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना मेंहनगर
2. मु0अ0स0 466/25 धारा 331(4)/305/317(2) बीएनएस थाना मेंहनगर
3.मु0अ0सं0 73/2023 धारा 3/5A/8 गो0नि0अधि0 व 11 पशु क्रुरता अधि0 व 3/25 आर्म्स एक्ट थाना मेंहनगर
4.मु0अ0सं0 362/2023 धारा 3(1) गैंगेस्टर एक्ट ।
*गिरफ्तारी करने वाली टीम–* उ0नि0 अक्षय प्रताप सिंह मय हमराह हे0का0 नागेश्वर लाल वर्मा, का0 चन्दन राय, का0 नीरज कुमार ।





