*TV20 NEWS || AZAMGARH :आजमगढ़ में 1 मार्च को क्रॉस कंट्री दौड़ के चलते सुबह 4 से 9 बजे तक रूट डायवर्जन लागू*
*-: रूट डायवर्जन :-*
*-:यातायात पुलिस, जनपद आजमगढ़:-*
दिनांक *01.03.2026* को *थाना रानी की सराय* क्षेत्र में आयोजित *क्रॉस कंट्री दौड़ प्रतियोगिता* कार्यक्रम के दृष्टिगत जनपद आजमगढ़ में यातायात व्यवस्था को सुचारू एवं सुरक्षित बनाए रखने हेतु *प्रातः 04:00 बजे से 09:00 बजे* तक अस्थायी *रूट डायवर्जन व्यवस्था* प्रभावी रहेगी।
*निर्धारित रूट डायवर्जन व्यवस्था:-*
1. *जनपद वाराणसी एवं जौनपुर से NH-128 के माध्यम से आने वाले वाहन:-* कोटिला से होकर ➡ कस्बा रानी की सराय होते हुए ➡ सेमरा अंडरपास से होकर अपने गंतव्य को जाएंगे।
2. *आजमगढ़ से जनपद जौनपुर एवं वाराणसी की ओर जाने वाले वाहन:-* सेमरा अंडरपास होते हुए ➡ कस्बा रानी की सराय से होते हुए ➡कोटिला मार्ग से होकर अपने गंतव्य को जाएंगे।
3. *भंवरनाथ की ओर से आने वाले वाहन:-* सेमरा अंडरपास से होते हुए ➡ कस्बा रानी की सराय➡कोटिला मार्ग से होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे।
*-:आजमगढ़ पुलिस का जनसामान्य से अपील:-*
निर्धारित समयावधि के दौरान डायवर्जन व्यवस्था का पालन करें, यातायात पुलिस का सहयोग करें एवं असुविधा से बचने हेतु वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें।





