TV 20 NEWS || AZAMGARH :7 से 21 मई तक चलेगा स्व-गणना अभियान,डीएम रविंद्र कुमार ने जनभागीदारी की अपील
7 से 21 मई तक चलेगा स्व-गणना अभियान,डीएम रविंद्र कुमार ने जनभागीदारी की अपील
आइए, स्व गणना करें और सटीक जानकारी देकर आजमगढ़ के उज्जवल भविष्य का निर्माण करें -जिलाधिकारी
“जनगणना से जनकल्याण”: हर नागरिक की भागीदारी जरूरी, प्रमुख जनगणना अधिकारी का संदेश
ऑनलाइन स्वगणना हुई आसान, पोर्टल के जरिए खुद दर्ज करें अपनी जानकारी –जिलाधिकारी
आजमगढ़ 06 मई, 2026ः-प्रमुख जनगणना अधिकारी/ जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने आज से शुरू हुए स्व-गणना अभियान 7 मई से 21 मई 2026 तक 14 दिवसीय विशेष जन जागरूकता एवं सहभागिता अभियान के क्रम में जनपदवासियों,जनप्रतिनिधियों, व्यापारियों, मीडिया बंधुओ एवं आमजनों से अनुरोध एवं अपील किया है कि जनगणना 2027, जनगणना से जन कल्याण जैसे महत्वपूर्ण कार्यक्रम में अपना भागीदारी सुनिश्चित करें, और सहयोग दें। आपकी सहभागिता से न केवल यह अभियान सफल होगा बल्कि जनपद के विकास को नई गति मिलेगा। जब जनगणना अधिकारी/ प्रगणक आपके घर आए तो उनका सम्मान करें एवं पूर्ण योगदान प्रदान करें।
स्वगणना अभियान प्रक्रिया सरल एवं सुविधाजनक है। उन्होंने कहा कि स्वगणना करने के लिए पोर्टल se.census.gov.in पर जाएं। अपने मोबाइल नम्बर से ओटीपी द्वारा लॉगिन करें। राज्य में उत्तर प्रदेश चुने, फिर अपना जिला आजमगढ़ व स्थानीय विवरण भरें। डिजिटल मानचित्र पर अपने घर का स्थान चिन्हित करें। मकान एवं परिवार से संबंधित जानकारी भरें। सबमिशन के बाद एसई आईडी मिलेगी। एसई आईडी सुरक्षित रखें। प्रगणक के आने पर एसई आईडी दिखाएं। प्रगणक जानकारी की पुष्टि करेंगे। चलो निभाएं अपनी जिम्मेदारी, करें जनगणना में भागीदारी।
प्रमुख जनगणना अधिकारी/जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने कहा कि जनगणना एक अत्यन्त महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। जिसका उद्देश्य आकड़ों के माध्यम से विकास योजनाओं का प्रभावी बनाना है। उन्होंने यह भी कहा कि जनगणना से जनकल्याण के संकल्प को साकार करने हेतु प्रत्येक नागरिक की सहभागिता आवश्यक है। इस कार्य में बढ़-चढकर भागीदारी करें।






