*TV20 NEWS || AZAMGARH :साइबर फ्रॉड में कटी ₹10,000 की धनराशि पुलिस की तत्परता से पीड़िता के खाते में करायी गयी वापस*
*प्रेस नोट, दिनांक – 08.03.2026*
*थाना – सिधारी, जनपद – आजमगढ़*
*साइबर फ्रॉड में कटी ₹10,000 की धनराशि पुलिस की तत्परता से पीड़िता के खाते में करायी गयी वापस*
*साइबर ठगी के तरीकों से सावधान रहने एवं लोगों को जागरूक रहने की अपील*
*घटना का विवरण-*
आवेदिका कृतिका पाण्डेय पुत्री हरिशंकर पाण्डेय निवासी न्यू कॉलोनी पल्हनी थाना सिधारी जनपद आजमगढ़ द्वारा साइबर शिकायत दर्ज करायी गयी कि पैसे के लेन-देन के दौरान गलत ट्रांजेक्शन हो जाने के कारण ₹10,000 की धनराशि गलत खाते में चली गयी। घटना की जानकारी होने पर आवेदिका द्वारा साइबर शिकायत संख्या – 23111250178580 दर्ज करायी गयी, जो थाना सिधारी पर प्राप्त हुई। शिकायत प्राप्त होने पर थाना सिधारी की साइबर टीम द्वारा साइबर सेल आजमगढ़ से तकनीकी सहायता प्राप्त कर त्वरित कार्यवाही की गयी, जिसके परिणामस्वरूप नियमानुसार कार्यवाही करते हुए ₹10,000 की धनराशि पीड़िता के बैंक खाते में वापस करायी गयी। पीड़िता द्वारा पुलिस की त्वरित कार्यवाही के लिए आभार व्यक्त किया गया।
*साइबर ठगी के सामान्य तरीके-*
वर्तमान समय में साइबर अपराधी विभिन्न तरीकों से लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं, जिनमें प्रमुख रूप से—
• फर्जी कॉल / बैंक अधिकारी बनकर कॉल कर OTP या बैंक डिटेल मांगना
• केवाईसी अपडेट या सिम बंद होने का झांसा देकर लिंक भेजना
• लॉटरी, इनाम या नौकरी का लालच देकर पैसे मांगना
• सोशल मीडिया अकाउंट हैक कर पैसे मांगना
• फर्जी निवेश योजनाएं (Investment Scam)
• ऑनलाइन शॉपिंग या OLX फ्रॉड
• QR कोड स्कैन कराकर पैसे निकाल लेना
*साइबर ठगी से बचाव के उपाय-*
जनसामान्य को साइबर अपराध से बचने हेतु निम्न सावधानियां बरतने की सलाह दी जाती है—
• किसी भी अज्ञात व्यक्ति को OTP, ATM PIN, CVV, बैंक डिटेल या पासवर्ड साझा न करें।
• किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें।
• बैंक या सरकारी संस्था कभी भी फोन पर OTP या पासवर्ड नहीं मांगती।
• सोशल मीडिया पर आने वाले पैसे मांगने वाले मैसेज की सत्यता अवश्य जांच लें।
• मोबाइल या कंप्यूटर में अज्ञात ऐप डाउनलोड करने से बचें।
• किसी भी संदिग्ध लेन-देन की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।
*साइबर अपराध होने पर क्या करें-*
यदि किसी भी प्रकार की साइबर ठगी का शिकार हो जाएं तो तुरंत—
📞 साइबर हेल्पलाइन नंबर – 1930 पर कॉल करें।
🌐 वेबसाइट – www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें।
या अपने नजदीकी पुलिस स्टेशन / साइबर हेल्प डेस्क पर संपर्क करें।
समय रहते शिकायत करने से धनराशि वापस मिलने की संभावना अधिक रहती है।
*पुलिस टीम का विवरण-*
1. उप निरीक्षक – विधनेश वर्मा, थाना सिधारी, आजमगढ़
2. उप निरीक्षक – नितीश सिंह, थाना सिधारी, आजमगढ़
3. कांस्टेबल – महेश कुमार, थाना सिधारी, आजमगढ़
4. कांस्टेबल – पवन गुप्ता, थाना सिधारी, आजमगढ़
5. महिला कांस्टेबल – रीना यादव, थाना सिधारी, आजमगढ़





