*TV20 NEWS ||डॉ. एकता सिंह को कज़ाकिस्तान में अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में ‘Certificate of Honor’ से सम्मानित किया गया*

*डॉ. एकता सिंह को अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में मिला सम्मान*

14 मार्च 2026 – भारत की जानी-मानी शिक्षाविद् और कृषि वैज्ञानिक डॉ. एकता सिंह को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण सम्मान प्राप्त हुआ है। उन्हें कज़ाकिस्तान के अल्माटी में आयोजित International Conference on Environmental Sustainability: Innovations, Challenges and Solutions (ICESICS-2026) में उनके उत्कृष्ट शैक्षणिक योगदान, शोध कार्यों और पर्यावरणीय स्थिरता के क्षेत्र में सक्रिय सहभागिता के लिए “Certificate of Honor” से सम्मानित किया गया है।
इस प्रतिष्ठित अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में विश्व के अनेक देशों से आए वैज्ञानिकों, शोधकर्ताओं, शिक्षाविदों और विशेषज्ञों ने भाग लिया। सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य पर्यावरणीय स्थिरता, जलवायु परिवर्तन, प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण और सतत कृषि प्रणाली से जुड़े वैश्विक मुद्दों पर वैज्ञानिक संवाद और नवाचार को बढ़ावा देना था।
डॉ. एकता सिंह ने अपने कुशल शैक्षणिक अनुभव और उत्कृष्ट अनुसंधान कार्यों के माध्यम से इन महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक योगदान दिया, जिसकी सराहना अंतर्राष्ट्रीय मंच पर की गई। वे कृषि विज्ञान (शस्य विज्ञान/Agronomy) की विशेषज्ञ हैं और वर्तमान में Asst. Professor, Agronomy के रूप में कार्यरत हैं। वे सी. वी. रमन अवॉर्डी भी हैं और कृषि अनुसंधान तथा पर्यावरणीय संतुलन से जुड़े विषयों पर निरंतर कार्य कर रही हैं।

डॉ. एकता सिंह ने कहा, “इस अंतर्राष्ट्रीय सम्मान को प्राप्त कर मुझे बहुत खुशी हो रही है। मैं अपने सहकर्मियों, विद्यार्थियों और वैज्ञानिक समुदाय के सहयोग को सराहती हूं। पर्यावरण संरक्षण और सतत कृषि प्रणाली को बढ़ावा देने के लिए वैश्विक स्तर पर सहयोग और अनुसंधान की आवश्यकता है, जिससे आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित और संतुलित पर्यावरण सुनिश्चित किया जा सके।”

डॉ. एकता सिंह की इस उपलब्धि से सिर्फ लखनऊ (उत्तर प्रदेश) ही नहीं समूचे शैक्षणिक और शोध जगत में खुशी की अपार लहर व्याप्त है। विभिन्न शिक्षाविदों, सामाजिक संगठनों और उनके सहयोगियों ने उन्हें इस अभूतपूर्व अंतर्राष्ट्रीय उपलब्धि के लिए बधाई दी है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।