*TV20 NEWS || AZAMGARH :थाना – जीयनपुर, युवती को बहला – फुसलाकर भगा ले जाने वाला अभियुक्त गिरफ्तार*

*प्रेस – नोट*
*थाना – जीयनपुर, जनपद – आजमगढ़*
*युवती को बहला – फुसलाकर भगा ले जाने वाला अभियुक्त गिरफ्तार*
*पूर्व की घटना का संक्षिप्त विवरणः-*
दिनांक 19.03.2026 को वादी द्वारा थाना स्थानीय पर प्रार्थना पत्र दिया गया कि उसकी बहन घर से कॉलेज पढ़ने के लिए गयी थी लेकिन अभी तक घर वापस नहीं लौटी । जिसके संबंध में थाना जीयनपुर में मु0अ0सं0 0134/2026 धारा 87 बीएनएस बनाम अज्ञात के विरुद्ध पंजीकृत किया गया था ।

*गिरफ्तारी का विवरणः-*
आज दिनांक 27.03.2026 को मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस टीम ने जीयनपुर चौक पर घेराबंदी कर अभियुक्त प्रशान्त चौरसिया (21 वर्ष) निवासी ग्राम बाहापुर थाना जीयनपुर को समय करीब 12:45 बजे हिरासत में ले लिया। अन्य अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
*पंजीकृत अभियोग–*
01. मु0अ0सं0 0134/2026 धारा 87/64 बीएनएस थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़।
*गिरफ्तार अभियुक्त–*
01. प्रशान्त चौरसिया पुत्र लल्लन चौरसिया निवासी ग्राम बाहापुर थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 21 वर्ष।
*गिरफ्तारी करने वाली टीम –*
01. उ0नि0 गोपाल प्रसाद मौर्य, थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़
02. का0 धीरज यादव, थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़