*TV 20 NEWS || AZAMGARH : मुठभेड़ में लुटेरा घायल गिरफ्तार, नकदी व तमंचा बरामद*

दिनांक 04.02.2026 को वादी रामसुरत राम पुत्र स्व0 सहदेव निवासी ग्राम बेरमा विसम्भरपुर थाना देवगांव जनपद आजमगढ़ द्वारा थाना स्थानीय पर तहरीर दी गयी कि एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा उन्हें अपनी मोटरसाइकिल पर घर छोड़ने के बहाने बैठाया गया तथा रास्ते में हेलमेट लाने का बहाना बनाकर उनका झोला, जिसमें ₹15,000 नकद व बच्चों के आधार कार्ड रखे थे, लेकर फरार हो गया। उक्त तहरीर के आधार पर थाना देवगांव पर मु0अ0सं0 131/2025 धारा 303(2) BNS बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया ।

➡ दिनांक 10.04.2026 को वादी दुर्देशी पुत्र हरिकरन निवासी ग्राम बगौना थाना मेहनाजपुर जनपद आजमगढ़ द्वारा प्रार्थना पत्र दिया गया कि दिनांक 06.04.2026 को वह लालगंज बाजार गये थे, जहां एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा उन्हें स्प्लेण्डर मोटरसाइकिल पर बैठाकर ग्राम चकिया भगवानपुर नहर के पास ले जाकर ₹10,000 नकद छीन लिया तथा उन्हें मौके पर छोड़कर फरार हो गया। उक्त तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 133/2026 धारा 304(2) BNS बनाम अज्ञात पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

घटना का विवरण (मुठभेड़)-
दिनांक 11.04.2026 को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा आंगन ढाबा के पास एक संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार को रोकने का प्रयास किया गया, जो पुलिस को देखकर भागने लगा। घेराबंदी के दौरान बेईली नहर पुलिया के पास उसकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर गिर गयी। पुलिस द्वारा आत्मसमर्पण हेतु ललकारे जाने पर अभियुक्त ने जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी, जिसके जवाब में पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ नियंत्रित फायरिंग की गयी, जिसमें अभियुक्त के पैर में गोली लग गयी। तत्पश्चात अभियुक्त को घायल अवस्था में गिरफ्तार कर उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया। अन्य अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

पूछताछ का विवरण-
गिरफ्तार अभियुक्त ने पूछताछ में बताया कि वह लोगों को झांसा देकर अपनी मोटरसाइकिल पर बैठाता था तथा सुनसान स्थान पर ले जाकर तमंचे के बल पर उनसे नकदी व सामान छीनकर फरार हो जाता था।अभियुक्त द्वारा दिनांक 06.04.2026 को लालगंज क्षेत्र में एक व्यक्ति से ₹10,000 तथा दिनांक 07.04.2026 को मेहनाजपुर क्षेत्र में एक महिला से झोला छीनने की घटना करना स्वीकार किया गया, जिसमें मोबाइल, कागजात व नकदी थी। बरामद रुपये में से कुछ धनराशि उक्त घटनाओं से संबंधित होना बताया गया है, शेष धनराशि खर्च करना बताया।

बरामदगी का विवरण-
➡ 01 अदद देशी तमंचा .315 बोर
➡ 01 अदद खोखा कारतूस .315 बोर
➡ ₹15,000 नकद
➡ 01 अदद मोटरसाइकिल स्प्लेण्डर
➡ 01 अदद की-पैड मोबाइल (जियो)
➡ 03 अदद आधार कार्ड की फोटो कॉपी

पंजीकृत अभियोग-
01. मु0अ0स0 134/2026 धारा 109 बी.एन.एस व 3/25 आर्म्स एक्ट थाना देवगांव, आजमगढ़ ।

अभियुक्त का विवरण-
01. राहुल यादव पुत्र स्व0 समर बहादुर यादव निवासी मौधा थाना खानपुर जनपद गाजीपुर, उम्र करीब 28 वर्ष

आपराधिक इतिहास-
01. मु0अ0सं0 131/2026 धारा 303(2)/317(2) BNS थाना देवगांव, जनपद आजमगढ़
02. मु0अ0सं0 133/2026 धारा 304(2)/317(2) BNS थाना देवगांव, जनपद आजमगढ़
03. मु0अ0सं0 26/2026 धारा 304(2) BNS थाना मेहनाजपुर, जनपद आजमगढ़
04. मु0अ0स0 134/2026 धारा 109 बी.एन.एस व 3/25 आर्म्स एक्ट थाना देवगांव, आजमगढ़ ।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
1. प्रभारी निरीक्षक विमल प्रकाश राय, मय हमराह थाना देवगांव आजमगढ़।
2. व0उ0नि0 योगेन्द्र सिंह यादव, मय हमराह थाना देवगांव जनपद आजमगढ़
3. उ0नि0 अभिषेक मिश्रा , मय हमराह थाना देवगांव आजमगढ़।
4. उ0नि0 सुभाष तिवारी, मय हमराह चौकी प्रभारी लालगंज थाना देवगांव आजमगढ़ ।
5. उ0नि0 राजेश कुमार सिंह, मय हमराह चौकी प्रभारी पल्हना थाना देवगांव जनपद आजमगढ़।