TV 20 NEWS || AZAMGARH; थाना फूलपुर जान से मारने की नियत से हमला करने वाला वांछित अभियुक्त गिरफ्तार घटना में प्रयुक्त डंडा बरामद
आजमगढ़। जनपद में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना फूलपुर पुलिस टीम को सफलता प्राप्त हुई है। जानलेवा हमला करने के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है।
घटना का विवरण:
दिनांक 28.04.2026 को वादी यजुवेन्द्र यादव पुत्र स्व0 शिवमूरत यादव निवासी ग्राम ईशापुर थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़ द्वारा थाना स्थानीय पर लिखित सूचना दी गई कि अभियुक्त कमलेश पुत्र दूधनाथ द्वारा बच्चों को डांटने के विवाद को लेकर वादी की मां के साथ गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडे से सिर पर वार किया गया, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद अभियुक्त जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया। उक्त तहरीर के आधार पर थाना फूलपुर पर मु0अ0सं0 156/2026 धारा 109(1)/352/351(3) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।
गिरफ्तारी का विवरण:
दिनांक 30.04.2026 को उ0नि0 राजेन्द्र कुमार मय हमराह पुलिस टीम द्वारा वांछित अभियुक्त कमलेश पुत्र दूधनाथ निवासी ग्राम ईशापुर थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़ को बीएसएनएल ईशापुर पोखरा के पास से समय करीब 12:07 बजे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त को नियमानुसार अपराध का बोध कराते हुए पुलिस हिरासत में लिया गया तथा आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय भेजा जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्त:
कमलेश पुत्र दूधनाथ निवासी ग्राम ईशापुर थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़
बरामदगी:
➡️ 01 अदद डंडा (आला जुर्म)
पूछताछ का विवरण:
पूछताछ में अभियुक्त द्वारा अपना जुर्म स्वीकार किया गया तथा अपनी गलती के लिए माफी मांगते हुए बताया कि वह अपनी सफाई माननीय न्यायालय में प्रस्तुत करेगा।
पंजीकृत अभियोग:
मु0अ0सं0 156/2026 धारा 109(1)/352/351(3) बीएनएस, थाना फूलपुर, जनपद आजमगढ़।
पुलिस टीम:
1. उ0नि0 राजेन्द्र कुमार
2. का0 नीरज यादव थाना फूलपुर, जनपद आजमगढ़।






