TV 20 NEWS || AZAMGARH;थाना मुबारकपुर जान से मारने की नियत से हमला करने वाला वांछित अभियुक्त गिरफ्तार घटना में प्रयुक्त लकड़ी का डंडा (आला जुर्म) बरामद

आजमगढ़। जनपद में अपराध एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना मुबारकपुर पुलिस टीम को सफलता प्राप्त हुई है। जान से मारने की नियत से हमला करने के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त आला जुर्म बरामद किया गया है।
पूर्व घटना का संक्षिप्त विवरण:
दिनांक 29.04.2026 को वादी प्रताप चौहान पुत्र स्व0 जीता निवासी ग्राम लाडो थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़ द्वारा थाना स्थानीय पर प्रार्थना पत्र दिया गया कि दिनांक 28.04.2026 की रात्रि में उनके पुत्र जसवन्त चौहान (उम्र 23 वर्ष) को गांव में आयी बारात से वापस लौटते समय आलोक चौहान व उसके पट्टीदारों द्वारा गाली-गलौज करते हुए मारपीट की गई तथा जान से मारने की नियत से लाठी से सिर पर प्रहार किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गया। घायल को उपचार हेतु जिला चिकित्सालय एवं बाद में हायर सेंटर में भर्ती कराया गया। उक्त तहरीर के आधार पर थाना मुबारकपुर पर मु0अ0सं0 161/26 धारा 3(5), 352, 351(3), 115(2), 109(1) बीएनएस बनाम नामजद अभियुक्तों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया।
गिरफ्तारी का विवरण:
दिनांक 30.04.2026 को उ0नि0 धर्मराज यादव मय हमराह पुलिस बल क्षेत्र में वांछित अभियुक्तों की तलाश में थे, तभी मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि उक्त अभियोग से संबंधित अभियुक्त विश्राम चौहान ग्राम बनकट स्थित बलिया मोड़ पर मौजूद है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर अभियुक्त को घेराबंदी कर समय करीब 08:10 बजे गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त:
विश्राम चौहान पुत्र सतई निवासी ग्राम लाडो थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 59 वर्ष
बरामदगी:
➡️ 01 अदद लकड़ी का डंडा (आला जुर्म), जिस पर खून के निशान पाए गए
पूछताछ/अपराध का तरीका:
पूछताछ में अभियुक्त द्वारा घटना में शामिल होना स्वीकार किया गया तथा बताया कि उसने लकड़ी के डंडे से प्रहार कर जसवन्त चौहान को घायल किया था। घटना के बाद डंडा ग्राम गढ़वल के सिवान स्थित गन्ने के खेत में फेंक दिया था, जिसे अभियुक्त की निशानदेही पर बरामद किया गया।
पंजीकृत अभियोग:
मु0अ0सं0 161/26 धारा 3(5), 352, 351(3), 115(2), 109(1) बीएनएस, थाना मुबारकपुर, जनपद आजमगढ़।
पुलिस टीम:
उ0नि0 धर्मराज यादव मय हमराह का0 आनन्द यादव व का0 रामकेवल पासवान, थाना मुबारकपुर, जनपद आजमगढ़।
अभियुक्त को विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।