TV 20 NEWS || AZAMGARH :थाना फूलपुर, ऑटो में सफर करने वाली महिलाओं को निशाना बनाकर गहने व नगदी चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा, 02 अभियुक्ता गिरफ्तार व 01 बाल अपचारी पुलिस अभिरक्षा में
ऑटो में सफर करने वाली महिलाओं को निशाना बनाकर गहने व नगदी चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा, 02 अभियुक्ता गिरफ्तार व 01 बाल अपचारी पुलिस अभिरक्षा में
➡️ फूलपुर, गम्भीरपुर व कोतवाली थाना क्षेत्र की घटनाओं का अनावरण, चोरी के आभूषण व नगदी बरामद
जनपद आजमगढ़ में ऑटो में यात्रा करने वाली महिलाओं के गहने एवं नगदी चोरी करने की लगातार घटनाओं के क्रम में थाना फूलपुर, थाना गम्भीरपुर एवं थाना कोतवाली पर विभिन्न अभियोग पंजीकृत किये गये थे।
दिनांक 10.05.2026 को थाना फूलपुर क्षेत्रान्तर्गत मुकदमा वादी द्वारा सूचना दी गयी कि उनकी बहन ऑटो से अम्बारी से अपने गांव पलिया जा रही थी, तभी ऑटो में पहले से बैठी तीन महिलाओं द्वारा उनका पर्स चोरी कर लिया गया, जिसमें नगदी व आभूषण रखे थे। इस सम्बन्ध में थाना फूलपुर पर मु0अ0सं0 165/2026 धारा 303(2) बीएनएस बनाम तीन अज्ञात महिलाओं के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया।
इसी प्रकार थाना गम्भीरपुर पर मु0अ0सं0 109/2026 धारा 303(2) बीएनएस तथा थाना कोतवाली पर मु0अ0सं0 198/2026 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया था, जिसमें ऑटो में सफर कर रही महिलाओं के बैग एवं गले से गहने चोरी किये गये थे। विवेचना के दौरान अभियुक्ता 1. चरन देवी पत्नी अनीश निवासी ग्राम गोला थाना गोला जनपद रोहतास बिहार, 2. सोनम पत्नी रुदल निवासी शान्ति नगर बस स्टैण्ड थाना टाउन जनपद बक्सर बिहार तथा 01 बाल अपचारी का नाम प्रकाश में आया तथा धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गयी।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार (IPS) द्वारा चलाये जा रहे अपराध नियंत्रण एवं वांछित अभियुक्ताओं की गिरफ्तारी अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी फूलपुर के कुशल निर्देशन तथा प्रभारी निरीक्षक फूलपुर के नेतृत्व में उ0नि0 राजेन्द्र कुमार द्वारा पुलिस टीम के साथ प्रभावी कार्यवाही करते हुए दिनांक 10.05.2026 को समय करीब 18:13 बजे मकसुदिया शिव मंदिर ग्राम मकसुदिया से अभियुक्ता 1. चरन देवी पत्नी अनीश निवासी ग्राम गोला थाना गोला जनपद रोहतास बिहार, 2. सोनम पत्नी रुदल निवासी शान्ति नगर बस स्टैण्ड थाना टाउन जनपद बक्सर बिहार को गिरफ्तार किया गया तथा 01 बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया।
पूछताछ में अभियुक्ताओं द्वारा ऑटो में बैठकर महिलाओं के गहने एवं नगदी चोरी करना स्वीकार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्ताओं को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया तथा बाल अपचारी के सम्बन्ध में नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही की गयी।
गिरफ्तार अभियुक्ताओं का विवरण-
1. चरन देवी पत्नी अनीश निवासी ग्राम गोला थाना गोला जनपद रोहतास बिहार।
2. सोनम पत्नी रुदल निवासी शान्ति नगर बस स्टैण्ड थाना टाउन जनपद बक्सर बिहार।
पुलिस अभिरक्षा में लिया गया-
01 बाल अपचारी।
बरामदगी का विवरण-
1. चरन देवी के पास से 01 अदद पीली धातु का लाकेट, 04 नग बिछिया सफेद धातु व 700 रुपये नगद।
2. सोनम के पास से 04 नग बिछिया सफेद धातु व 1000 रुपये नगद।
3. सोनम के पास से 01 अदद नाक की कील पीली धातु, 01 जोड़ी पायल सफेद धातु, 01 जोड़ी झुमका पीली धातु।
4. सोनम के पास से 1000 रुपये नगद।
5. बाल अपचारी के पास से 05 नग बिछिया सफेद धातु व 200 रुपये नगद।
पंजीकृत अभियोग/आपराधिक इतिहास-
1. मु0अ0सं0 165/2026 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़।
2. मु0अ0सं0 109/2026 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ़।
3. मु0अ0सं0 198/2026 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-
1. उ0नि0 राजेन्द्र कुमार उ0नि0 शिवशरण सिंह हे0का0 बृजेश यादव का0 दयाशंकर यादव का0 अमरजीत निषाद म0का0 कृष्णा शुक्ला रि0म0का0 शक्ति मिश्रा थाना फूलपुर, जनपद आजमगढ़






