TV 20 NEWS || AZAMGARH : जनपद में अधिवक्ताओं हेतु स्व-गणना जागरूकता कार्यक्रम आयोजित,अधिवक्ताओं ने की स्व गणना
आजमगढ़ 11 मई 2026/
जनपद में प्रमुख जनगणना अधिकारी/ जिलाधिकारी रविंद्र कुमार के मार्गदर्शन एवं जिला जनगणना अधिकारी/एडीएम वित्त एवं राजस्व गंभीर सिंह के निर्देशन में 7 से 21 मई तक संचालित स्व-गणना कार्यक्रम के अंतर्गत आज दीवानी बार एसोसिएशन एवं द डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन, आजमगढ़ में अधिवक्ताओं के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में मास्टर ट्रेनर इंजीनियर कुलभूषण सिंह द्वारा अधिवक्ताओं को स्व-गणना की प्रक्रिया एवं उसके महत्व के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। उन्होंने बताया कि तीन मास्टर ट्रेनर एवं आठ फील्ड ट्रेनर्स के माध्यम से अधिवक्ताओं को स्व-गणना कराई गई। ।दीवानी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रभाकर सिंह ने सभी अधिवक्ताओं से स्वयं स्व-गणना करने तथा अन्य लोगों को इसके लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। इसी प्रकार द डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन, आजमगढ़ के अध्यक्ष अरविंद कुमार पाठक एवं मंत्री रणधीर सिंह ने भी अधिवक्ताओं से स्व-गणना में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की ।कार्यक्रम में नायब तहसीलदार सदर माधवेंद्र सिंह ने अधिवक्ताओं से स्व गणना करने की अपील की।कार्यक्रम के दौरान अधिवक्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा फील्ड ट्रेनर्स के माध्यम से स्व-गणना की प्रक्रिया को पूर्ण किया।
इस अवसर पर दीवानी बार एसोसिएशन से मंत्री अनुराग दीक्षित,अशोक अस्थाना, कृष्ण प्रताप अस्थाना, सूबेदार यादव,जयप्रकाश यादव,बृजेश नंदन पांडे,अशोक पांडे, बृजेश सिंह, लोकपाल सिंह सहित अन्य अधिवक्ता उपस्थित रहे।
द डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन से मंत्री रणधीर सिंह, कल्पनाथ पांडे, दिवाकर नाथ सिंह, प्रकाश सिंह, सभाजीत सिंह, जयप्रकाश यादव,धीरेंद्र तिवारी, मनोज राय, दीपक श्रीवास्तव, संतोष कुमार यादव, कृष्ण कुमार सिंह सहित अन्य अधिवक्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में मास्टर ट्रेनर अरविंद यादव, समीउल्लाह अंसारी तथा फील्ड अपर जिला जनगणना अधिकारी डीआईओ एनआईसी चंदन यादव, फील्ड ट्रेनर कंचन मौर्य, शुभम ,यशवंत, अभिनव ,उमेश यादव द्वारा स्व गणना कराई गई।






