TV 20 NEWS || AZAMGARH :थाना रानी की सराय, जनपद आजमगढ़ सार्वजनिक सम्पत्ति क्षति व मारपीट के मुकदमे में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

सार्वजनिक सम्पत्ति क्षति व मारपीट के मुकदमे में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
➡️ रानी की सराय पुलिस ने अभियुक्त को कोटवा गेट के पास से दबोचा

वादी जयकरण सिंह पुत्र सुंदरलाल सिंह निवासी कपसेठी थाना करवी कोतवाली नगर जनपद चित्रकूट की लिखित तहरीर के आधार पर थाना रानी की सराय पर मु0अ0सं0-107/2026 धारा 316(5), 331(1), 352, 351(3) बीएनएस व 3 सार्वजनिक सम्पत्ति नुकसान निवारण अधिनियम बनाम भोला प्रजापति पुत्र राम लौटन प्रजापति निवासी रामपुर थाना शाहगंज जिला जौनपुर उम्र करीब 56 वर्ष पंजीकृत किया गया था। मुकदमे की विवेचना एवं अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहा था।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपराध एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु क्षेत्राधिकारी नगर एवं थानाध्यक्ष रानी की सराय के नेतृत्व में उ0नि0 हैदर अली मंसूरी मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त की तलाश की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि अभियुक्त भोला प्रजापति राजकीय उद्यान कोटवा गेट के सामने मौजूद है तथा कहीं जाने की फिराक में है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर अभियुक्त भोला प्रजापति पुत्र राम लौटन प्रजापति निवासी रामपुर थाना शाहगंज जिला जौनपुर उम्र करीब 56 वर्ष को दिनांक 13.05.2026 को समय करीब 08.10 बजे राजकीय उद्यान कोटवा गेट के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए मा0 न्यायालय भेजा गया।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
1. भोला प्रजापति पुत्र राम लौटन प्रजापति निवासी रामपुर थाना शाहगंज जिला जौनपुर, उम्र करीब 56 वर्ष।
पंजीकृत अभियोग-
मु0अ0सं0-107/2026 धारा 316(5), 331(1), 352, 351(3) बीएनएस व 3 सार्वजनिक सम्पत्ति नुकसान निवारण अधिनियम थाना रानी की सराय जनपद आजमगढ़।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
1. उ0नि0 हैदर अली मंसूरी
2. का0 देवेश गौड़
3. रि0का0 सुनील वर्मा
थाना रानी की सराय, जनपद आजमगढ़।