TV 20 NEWS ||AZAMGARH :जनपद न्यायालय परिसर में दुकान संख्या 33 की नीलामी 25 में को जनपद न्यायालय के नवीन परिसर में संपन्न किया जाएगा

आजमगढ़ 16 मई 2026/
अध्यक्ष, नीलामी एवं क्रय समिति/अपर जनपद न्यायाधीश न्या0संख्या 03, आजमगढ़ अजय श्रीवास्तव ने सर्वसाधारण को सूचित किया है कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए जनपद न्यायालय, आजमगढ़ की भूमि पर स्थित निम्नलिखित दुकानों चाय-मीठा, फोटो स्टेट, पान, ठेला, सैलून एवं साइकिल स्टैण्ड आदि की नीलामी माननीय जनपद न्यायाधीश महोदय द्वारा गठित नीलामी समिति की उपस्थिति एवं निर्देशन में दिनांक 09 मार्च 2026, 16 मार्च 2026 तथा 24 मार्च 2026 कराया गया था। जिसमें कुल 40 दुकानों में से 39 दुकानों की नीलामी करायी जा चुकी थी। जिसमें दुकान सं. 33 (फोटो स्टेट) जो गेट सं. 08 के पास अन्दर की तरफ स्थित है। जिसका ठेका शैलेन्द्र पान्डेय को प्राप्त हुआ था। शैलेन्द्र पान्डेय द्वारा उक्त दुकान को चलाने में असहमति जाहिर की गयी है। जिससे माननीय जनपद न्यायाधीश महोदय के आदेश दिनांकित 12 मई 2026 द्वारा दुकान का ठेका रद्द कर दिया गया है। इसलिये दुकान सं. 33 (फोटो स्टेट) की पुनः बोली करायी जानी है।

नीलामी समिति की बैठक दिनांक 16 मई 2026 को अध्यक्ष, नीलामी एवं क्रय समिति/ अपर जनपद न्यायाधीश के विश्राम कक्ष में प्रातः 10.00 बजे आहूत की गयी। नीलामी समिति के सभी सदस्य उपस्थित हुए। नीलामी दिनांक 25 मई 2026 को दोपहर 01.00 बजे जनपद न्यायालय, आजमगढ़ के नवीन परिसर में स्थित 10 कक्षीय न्यायालय भवन के “हाल आफ जस्टिस” में समिति के सभी सदस्य की उपस्थिति में सम्पन्न किया जायेगा। अधिक जानकारी के लिए जनपद न्यायालय आजमगढ़ की बेबसाइट http://azamgarh.dcourts.gov.in पर देखा जा सकता है। इच्छुक व्यक्ति नियत तिथि, समय व स्थान पर नीलामी में भाग लेने हेतु उपस्थित हो।