TV 20 NEWS || AZAMGARH :परिवार परामर्श प्रकोष्ठ/नई किरण के माध्यम से एक बिखरे परिवार को पुनः मिलाया गया, पारिवारिक विवाद का हुआ समाधान

परिवार परामर्श प्रकोष्ठ/नई किरण के माध्यम से एक बिखरे परिवार को पुनः मिलाया गया, पारिवारिक विवाद का हुआ समाधान
श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद आजमगढ़ के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक यातायात/नोडल अधिकारी महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन के पर्यवेक्षण में दिनांक 17.05.2026 को थाना कोतवाली परिसर स्थित परिवार परामर्श प्रकोष्ठ/नई किरण की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कुल 11 पत्रावलियों में पक्षकारों को नोटिस/फोन के माध्यम से मिडिएशन हेतु बुलाया गया, जिसमें 09 पत्रावलियों में दोनों पक्ष उपस्थित हुए।
मिडिएशन के दौरान 05 पत्रावलियों में पूर्व में समझौता कर चुके दम्पत्तियों द्वारा कुशलता व्यक्त की गई, जबकि 01 प्रकरण में दोनों पक्षों की काउंसलिंग कर आपसी सहमति से पारिवारिक विवाद का समाधान कराया गया। प्रकरण में दहेज प्रताड़ना, मारपीट एवं गाली-गलौज जैसे आरोप अंकित थे, जिन पर दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर पुनः साथ रहने हेतु सहमत कराया गया।
“नई किरण” प्रोजेक्ट बिखरे परिवारों को पुनः जोड़ने तथा पारिवारिक न्यायालयों के कार्यभार को कम करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। शेष पत्रावलियों में अगली तिथि पर मिडिएशन की कार्यवाही की जाएगी।
कुल समझौते – 01
उपस्थित टीम–
काउंसलर डॉ. उमेश चन्द्र पाण्डेय, उ0नि0 महेन्द्र प्रसाद तिवारी प्रभारी परिवार परामर्श प्रकोष्ठ, उ0नि0 सत्यनारायण यादव, आरक्षी सुनील कुमार गुप्ता एवं आरक्षी जितेन्द्र शाह उपस्थित रहे।