TV 20 NEWS ||AZAMGARH ,थाना मुबारकपुर, जनपद आजमगढ़पेट्रोल पम्प पर जानलेवा हमला करने वाले 01 अभियुक्त व 01 अभियुक्ता गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त लोहे का रॉड बरामद

पेट्रोल पम्प पर जानलेवा हमला करने वाले 01 अभियुक्त व 01 अभियुक्ता गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त लोहे का रॉड बरामद
➡️ मारपीट व हत्या के प्रयास की घटना में मुबारकपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई, दोनों अभियुक्त भेजे गये न्यायालय

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना मुबारकपुर पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। थाना स्थानीय पुलिस द्वारा पेट्रोल पम्प पर हमला कर कर्मचारियों के साथ मारपीट एवं जानलेवा हमला करने वाले 01 अभियुक्त व 01 अभियुक्ता को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त लोहे का रॉड बरामद किया गया।

उल्लेखनीय है कि दिनांक 15.05.2026 को वादी विवेक तिवारी पुत्र कृष्णानन्द तिवारी निवासी छिड़ी ब्राह्मण सरैया थाना कप्तानगंज जनपद आजमगढ़ द्वारा थाना मुबारकपुर पर तहरीर दी गयी कि वह विशेन बीएस पेट्रोलियम बरडीहा उर्फ गडेरूआ में मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। पेट्रोल देने को लेकर हुए विवाद के बाद विपक्षीगण शाम के समय 15-16 लोगों एवं एक महिला के साथ लाठी-डण्डा, रॉड आदि घातक हथियार लेकर पेट्रोल पम्प पर पहुंचे तथा कर्मचारियों के साथ मारपीट करने लगे। बीच-बचाव करने आये सतीश चन्द सिंह के सिर पर लोहे की रॉड से प्रहार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घटना के बाद अभियुक्त जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गये।
इस सम्बन्ध में थाना मुबारकपुर पर मु0अ0सं0 191/2026 धारा 3(5), 115(2), 352, 351(3), 109(1) बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गयी।
विवेचना के दौरान दिनांक 18.05.2026 को व0उ0नि0 वीरेन्द्र यादव मय हमराह द्वारा मुखबिर की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त अनूप चौहान पुत्र शिवनाथ चौहान निवासी पिचरी थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 22 वर्ष तथा अभियुक्ता श्रीमती कौशिल्या देवी पत्नी रामलाल चौहान निवासी फैजुल्लापुर उगाहे थाना गंभीरपुर जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 46 वर्ष को सठियांव चौराहा से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों की निशानदेही पर ओझौली पुल के पास झाड़ियों से घटना में प्रयुक्त एक अदद लोहे का रॉड बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरणः-
➤ अनूप चौहान पुत्र शिवनाथ चौहान निवासी पिचरी थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 22 वर्ष।
➤ श्रीमती कौशिल्या देवी पत्नी रामलाल चौहान निवासी फैजुल्लापुर उगाहे थाना गंभीरपुर आजमगढ़, उम्र करीब 46 वर्ष।
बरामदगीः-
➤ एक अदद लोहे का रॉड (आलाजुर्म)।
पंजीकृत अभियोगः-
➤ मु0अ0सं0 191/2026 धारा 3(5), 115(2), 352, 351(3), 109(1) बीएनएस थाना मुबारकपुर, जनपद आजमगढ़।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-
➤ व0उ0नि0 वीरेन्द्र यादव मय हमराह थाना मुबारकपुर, जनपद आजमगढ़।