TV 20 NEWS || AZAMGARH; थाना सरायमीर पॉक्सो एक्ट के मुकदमे में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार नाबालिग बालक के साथ दुष्कर्म के आरोप में नामजद अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद आजमगढ़ के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना सरायमीर पुलिस द्वारा पॉक्सो एक्ट के मुकदमे में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की गयी।
उल्लेखनीय है कि दिनांक 20.05.2026 को थाना सरायमीर पर प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर एक नाबालिग बालक के साथ दुष्कर्म करने तथा घटना की जानकारी किसी को देने पर जान से मारने की धमकी देने के संबंध में मु0अ0सं0 127/2026 धारा 351(3)/3(5) बीएनएस व 5(जी)/6 पॉक्सो एक्ट बनाम अदनान, मूसा, समीर एवं असलर निवासीगण राजापुर सिकरौर थाना सरायमीर जनपद आजमगढ़ के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया।
दिनांक 22.05.2026 को उ0नि0 राजकुमार यादव मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित वांछित अभियुक्तों की तलाश में दबिश दी जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि मुकदमे से संबंधित नामित अभियुक्त मूसा पुत्र मोतीन अहमद निवासी राजापुर सिकरौर थाना सरायमीर जनपद आजमगढ़ सरायमीर बाजार की तरफ गया है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा कादनपट्टी के पास सड़क पर घेराबंदी कर अभियुक्त को समय करीब 06:00 बजे गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्त को उसके अपराध से अवगत कराते हुए नियमानुसार पुलिस हिरासत में लिया गया। आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त-
मूसा पुत्र मोतीन अहमद निवासी राजापुर सिकरौर थाना सरायमीर जनपद आजमगढ़।
पंजीकृत अभियोग-
मु0अ0सं0 127/2026 धारा 351(3)/3(5) बीएनएस व 5(जी)/6 पॉक्सो एक्ट थाना सरायमीर जनपद आजमगढ़।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
1. उ0नि0 राजकुमार यादव थाना सरायमीर जनपद आजमगढ़
2. का0 मुन्दन कुमार थाना सरायमीर जनपद आजमगढ़ ।






