*TV 20 NEWS || AZAMGARH :तिलहनी फसलों के क्लस्टर प्रदर्शन हेतु वैल्यू चेन पार्टनर चयन प्रक्रिया शुरू, 06 जून तक करें आवेदन*

*तिलहनी फसलों के क्लस्टर प्रदर्शन हेतु वैल्यू चेन पार्टनर चयन प्रक्रिया शुरू, 06 जून तक करें आवेदन*

आजमगढ़ 01 जून 2026/
उप कृषि निदेशक आशीष कुमार ने अवगत कराया है कि क़ृषि विभाग द्वारा संचालित केन्द्र सहायतित नेशनल मिशन ऑन एडिबिल ऑयल (ऑयसीड्स) की वर्ष 2024-25 से 2030-31 तक की गाइड लाइन के अनुसार योजनार्न्तगत तिलहनी फसलों के क्लस्टर प्रदर्शन का आयोजन वैल्यू चेन पार्टनर के सहयोग/माध्यम से कराया जाना है। खरीफ 2026 में जनपद-आजमगढ में तिलहनी फसलों के क्लस्टर प्रदर्शन (मूॅगफली 500 हे0 एवं तिल 200 हे0) का लक्ष्य प्राप्त है। गाइड लाईन में निहित प्राविधान के अनुसार क्लस्टर प्रदर्शन का आयोजन( कृषकों का चयन एवं बीज एवं अन्य कृषि निवेश वितरण) वैल्यू चेन पार्टनर (एफ0पी0ओ0/सहकारी समितियों तथा सार्वजनिक/निजी निगम) के सहयोग से विभागीय कार्मिकों के द्वारा ससमय कराया जाना है। योजनान्तर्गत उपरोक्त कार्यक्रम के आयोजन हेतु वित्तीय वर्ष 2026-27 में वैल्यू चेन पार्टनर का चयन किया जाना है।

एफ0पी0ओ0/सहकारी समितियों के लिये पात्रता मापदण्ड निम्नवत है:-
1- कम्पनी अधिनियम या सहकारी अधिनियम के तहत पंजीकृत होना चाहिए।
2- जिले में कम से कम 03 साल का कार्य अनुभव होना चाहिए, जहाँ कलस्टर बनाना है।
3- कम से कम 200 किसान एफ0पी0ओ0 या सहकारी समितियों में पंजीकृत होने चाहिए।
4- पिछले 03 वर्षों में औसत वार्षिक कारोबार 09 लाख रू0 से अधिक होने चाहिए।
5- एफ0पी0ओ0 में किसानों द्वारा कम से कम 03.00 लाख रू0 की इक्विटी। सरकार द्वारा किसी भी इक्विटी अनुदान के प्राप्तकर्ताओं को प्राथमिकता दी जायेगी।

सार्वजनिक या निजी निगम भी योजनान्तर्गत वैल्यू चयन पार्टनर हेतु पात्र होंगे। विस्तृत जानकारी हेतु उप कृषि निदेशक कार्यालय से सम्पर्क स्थापित करें।

उक्त के क्रम में वैल्यू चेन पार्टनर के चयन हेतु दिनांक 06 जून 2026 तक प्रस्ताव आमंत्रित है। इच्छुक एफ0पी0ओ0/सहकारी समितियों तथा सार्वजनिक/निजी निगम के प्रतिनिधि अपना प्रस्ताव सिधारी आजमगढ स्थित उप क़ृषि कार्यालय में प्रस्तुत करे।