*TV 20 NEWS || AZAMGARH:मोबाइल चोरी की घटना का सफल अनावरण, अभियुक्त गिरफ्तार,चोरी के 03 मोबाइल फोन बरामद*

*प्रेस नोट*
*थाना देवगांव, जनपद आजमगढ़*
*दिनांक: 04.06.2026*
*मोबाइल चोरी की घटना का सफल अनावरण, अभियुक्त गिरफ्तार*
*चोरी के 03 मोबाइल फोन बरामद*
*घटना का विवरण-*
वादी राजू पुत्र हरिलाल निवासी ग्राम बजारेपुर, थाना केराकत, जनपद जौनपुर द्वारा थाना देवगांव पर तहरीर दी गई कि दिनांक 19.05.2026 को उनके ढाबा “जायका फैमिली रेस्टोरेंट”, टीकरगढ़ लालगंज से उनका मोबाइल फोन (Motorola G35) चोरी हो गया था। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना देवगांव पर मु0अ0सं0 217/2026 धारा 303(2) बीएनएस बनाम रवि यादव पुत्र बसन्ता यादव निवासी भगवानपुर, थाना बरदह, जनपद आजमगढ़ पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई।
*गिरफ्तारी एवं बरामदगी-*
उ0नि0 रविन्द्रनाथ पाण्डेय प्रभारी चौकी लालगंज मय हमराह द्वारा संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग एवं गश्त के दौरान प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर अभियुक्त रवि यादव पुत्र स्व0 बसन्ता यादव निवासी भगवानपुर थाना बरदह जनपद आजमगढ़ को दिनांक 04.06.2026 को समय 02:22 बजे कैथीशंकरपुर हाईवे अंडरपास के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त की निशानदेही पर उसके कब्जे से कुल 03 अदद चोरी के मोबाइल फोन बरामद हुए। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2), 317(4) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई।
*गिरफ्तार अभियुक्त-*
रवि यादव पुत्र स्व0 बसन्ता यादव निवासी भगवानपुर, थाना बरदह, जनपद आजमगढ़।
*अपराधिक इतिहास-*
मु0अ0सं0 217/2026 धारा 303(2), 317(2), 317(4) बीएनएस, थाना देवगांव, जनपद आजमगढ़।
*बरामदगी-*
• 03 अदद चोरी के मोबाइल फोन
*गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम-*
1. उ0नि0 रविन्द्रनाथ पाण्डेय, प्रभारी चौकी लालगंज, थाना देवगांव
2. का0 कमल चौरसिया
3. रि0का0 मन्टू कुमार
4. रि0का0 नीरज चौरसिया