*TV 20 NEWS || AZAMGARH:पाक्सो एक्ट के अभियोग में रौनापार पुलिस की कार्रवाई, नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने एवं दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार*
*प्रेस नोट*
*थाना रौनापार, जनपद आजमगढ़*
*दिनांक: 04.06.2026*
*पाक्सो एक्ट के अभियोग में रौनापार पुलिस की कार्रवाई, नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने एवं दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार*
*पूर्व की घटना-*
दिनांक 04.04.2026 को प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना रौनापार पर मु0अ0सं0 86/26 धारा 137(2), 87 बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। विवेचना के दौरान पीड़िता की बरामदगी, बयान एवं मेडिकल परीक्षण के आधार पर मुकदमे में धारा 64 बीएनएस तथा 5(J)(2)/6 पाक्सो एक्ट की वृद्धि की गई।
*गिरफ्तारी का विवरण-*
उ0नि0 गुलाब यादव मय हमराह द्वारा दिनांक 04.06.2026 को मुकदमा उपरोक्त से संबंधित वांछित अभियुक्त सुनील पासवान पुत्र जगपत पासवान निवासी ओढ़रा सलेमपुर थाना रौनापार जनपद आजमगढ़ को मुखबिर की सूचना पर हाजीपुर बाजार से समय करीब 06:25 बजे गिरफ्तार किया गया। अन्य अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है ।
*गिरफ्तार अभियुक्त-*
सुनील पासवान पुत्र जगपत पासवान निवासी ओढ़रा सलेमपुर, थाना रौनापार, जनपद आजमगढ़।
*पंजीकृत अभियोग-*
मु0अ0सं0 86/26 धारा 137(2), 87, 64 बीएनएस एवं 5(J)(2)/6 पाक्सो एक्ट, थाना रौनापार, जनपद आजमगढ़।
*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-*
1. उ0नि0 गुलाब यादव, थाना रौनापार
2. का0 विकास पटेल, थाना रौनापार






