*TV 20 NEWS || AZAMGARH:ऑपरेशन कनविक्शन: 2012 के एनडीपीएस मामले में आजमगढ़ के आरोपी को 1 माह कारावास (जेल अवधि) व ₹6000 अर्थदंड*

*प्रेस-विज्ञप्ति, दिनांक- 05.06.2026 जनपद आजमगढ़*
*”ऑपरेशन कनविक्शन”* अभियान के तहत जनपदीय पुलिस की गुणवत्तापूर्ण विवेचना, मॉनिटरिंग सेल व अभियोजन द्वारा की गयी प्रभावी पैरवी के फलस्वरूप 01 आरोपी अभियुक्त को मा0 न्यायालय द्वारा अबैध गांजा रखने के आरोप में *जेल में बितायी गयी अवधि (1 माह) के कारावास व 6000/- रुपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया ।*
थाना सरायमीर में पंजीकृत अपराध जिसमें एक आरोपी अभियुक्त को अवैध अबैध गांजा रखने के आरोप में *जेल में बितायी गयी अवधि (1 माह) के कारावास व 6000/- रुपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया ।*
➡ दिनांक- 27.12.2012 को वादी मुकदमा उ0नि0 श्री जगदीश उपाध्याय थानाध्यक्ष थाना सरायमीर जनपद आजमगढ़ लिखित तहरीर दी थी कि चेकिंग के दौरान *अभियुक्त सुरेन्द्र पुत्र सतई निवासी खण्डवारी थाना सरायमीर जनपद आजमगढ़ के कब्जे से अवैध 2 किलो गांजा बरामद होना ।*
➡ अभियुक्त के विरूद्ध थाना सरायमीर पर *मु0अ0सं0- 948/2012 धारा-8/20 NDPS Act* पंजीकृत किया गया ।
➡ अभियुक्त के विरूद्ध आरोप पत्र मा0 न्यायालय में दाखिल किया गया ।
➡ मुकदमा उपरोक्त में 3 गवाह परीक्षित हुए है ।
➡जिसके क्रम में दिनांक- 05.06.2026 को मा0 न्यायालय ए0एस0जे0-3 आजमगढ़ द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित *अभियुक्त सुरेन्द्र पुत्र सतई निवासी खण्डवारी थाना सरायमीर जनपद आजमगढ़ को दोषसिद्ध पाते हुए जेल में बितायी गयी अवधि (1 माह) के कारावास व 6000/- रुपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया ।*