*TV 20 NEWS || AZAMGARH:एक लाख के इनामी कुख्यात अपराधी भानु प्रताप सिंह उर्फ बब्लू सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर*

*सूचना नोट*
*अभियुक्त भानू प्रताप सिंह उर्फ बब्लू सिंह पुत्र मानसिंह निवासी ग्राम विधानापार थाना बेलघाट जनपद गोरखपुर* जो जनपद आजमगढ़ एवं अन्य जनपदों में निम्न गंभीर अभियोगों में वांछित था—
*आपराधिक इतिहास-*
*जनपद आजमगढ़-*
1. मु0अ0सं0 460/2025 धारा 103(1), 351(3), 61(2) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट, थाना मुबारकपुर।
2. मु0अ0सं0 232/2023 धारा 392, 411 भादवि, थाना महराजगंज।
3. मु0अ0सं0 208/2023 धारा 392, 120बी भादवि, थाना महराजगंज।
4. मु0अ0सं0 208/2023 धारा 392, 411, 120बी भादवि, थाना अहरौला।
5. मु0अ0सं0 230/2023 धारा 392, 411, 120बी भादवि, थाना अहरौला।
6. मु0अ0सं0 120/2020 धारा 379, 411 भादवि, थाना कप्तानगंज।
7. मु0अ0सं0 59/2021 धारा 307, 419, 420, 467, 468, 471, 504, 506 भादवि, थाना अतरौलिया।
8. मु0अ0सं0 61/2021 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट, थाना अतरौलिया।
9. मु0अ0सं0 97/2023 धारा 363, 366 भादवि, थाना महराजगंज।
10. मु0अ0सं0 403/2023 धारा 174(A) भादवि, थाना महराजगंज।
11. मु0अ0सं0 201/2019 धारा 135 विद्युत अधिनियम, थाना एंटी पावर थेफ्ट।
*अन्य जनपदों में पंजीकृत अभियोग-*
1. मु0अ0सं0 842/2011 धारा 379 भादवि, थाना लालगंज, जनपद बस्ती।
2. मु0अ0सं0 01/2013 धारा 302, 120बी भादवि, थाना बेलघाट, जनपद गोरखपुर।
3. मु0अ0सं0 142/2013 धारा 3(1) उ0प्र0 गुंडा अधिनियम, थाना बेलघाट, जनपद गोरखपुर।
4. मु0अ0सं0 09/2013 धारा 379 भादवि, थाना कोतवाली, जनपद देवरिया।
5. मु0अ0सं0 426/2015 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट, थाना लालगंज, जनपद बस्ती।
6. मु0अ0सं0 318/2016 धारा 394 भादवि, थाना धनघटा, जनपद संतकबीर नगर।
7. मु0अ0सं0 26/2016 धारा 392, 411 भादवि, थाना बांसगांव, जनपद गोरखपुर।
8. मु0अ0सं0 86/2016 धारा 395, 397, 412 भादवि व 7 सीएलए एक्ट, थाना खजनी, जनपद गोरखपुर।
9. मु0अ0सं0 16/2016 धारा 392 भादवि, थाना सिकरीगंज, जनपद गोरखपुर।
10. मु0अ0सं0 47/2016 धारा 392 भादवि, थाना सिकरीगंज, जनपद गोरखपुर।
11. मु0अ0सं0 279/2016 धारा 3(1) गैंगस्टर एक्ट, थाना बेलघाट, जनपद गोरखपुर।
12. मु0अ0सं0 59/2016 धारा 392, 411 भादवि, थाना खजनी, जनपद गोरखपुर।
13. मु0अ0सं0 619/2016 धारा 147,148,149,307,323,325,332,336,342,353,427,436,504,506 भादवि व 3(1ए) सीएलए एक्ट, थाना शाहपुर, गोरखपुर।
14. मु0अ0सं0 464/2018 धारा 3(1) गैंगस्टर एक्ट, थाना धनघटा, संतकबीर नगर।
15. मु0अ0सं0 73/2018 धारा 394, 411 भादवि, थाना धनघटा, संतकबीर नगर।
16. मु0अ0सं0 54/2018 धारा 307, 393 भादवि, थाना धनघटा, संतकबीर नगर।
17. मु0अ0सं0 457/2020 धारा 411, 414, 419, 420 भादवि, थाना दोहरीघाट, मऊ।
18. मु0अ0सं0 459/2020 धारा 25 आर्म्स एक्ट, थाना दोहरीघाट, मऊ।
19. मु0अ0सं0 461/2020 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट, थाना दोहरीघाट, मऊ।
20. मु0अ0सं0 193/2023 धारा 394 भादवि, थाना जहांगीरगंज, अम्बेडकर नगर।
21. मु0अ0सं0 305/2023 धारा 174 भादवि, थाना जहांगीरगंज, अम्बेडकर नगर।
22. मु0अ0सं0 499/2023 धारा 394, 411, 420, 467, 468, 471 भादवि व 9/25/27 आर्म्स एक्ट, थाना बांसगांव, गोरखपुर।
23. मु0अ0सं0 216/2024 धारा 174 भादवि, थाना बांसगांव, गोरखपुर।

*इनामी अपराधी घोषित होने का क्रम-*
अभियुक्त की गंभीर आपराधिक गतिविधियों को देखते हुए—
• जनपद आजमगढ़ (SSP स्तर) द्वारा दिनांक 08.08.2024 को *₹25,000 का इनाम* घोषित किया गया।
• तत्पश्चात दिनांक 25.05.2026 को श्रीमान् DIG आजमगढ़ परिक्षेत्र महोदय द्वारा उसे *बढ़ाकर ₹50,000 किया* गया।
• पुनः दिनांक 02.06.2026 को श्रीमान् ADG वाराणसी जोन महादय द्वारा उसे *बढ़ाकर ₹1,00,000 (एक लाख रुपये)* कर दिया गया।
• उक्त अभियुक्त के विरूद्ध *जनपद अम्बेडकर नगर से ₹50,000* का इनाम व *जनपद गोरखपुर से ₹15,000* का इनाम भी घोषित था।

➡ उल्लेखनीय है कि अभियुक्त थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़ के चर्चित हत्या प्रकरण मु0अ0सं0 460/2025 में वांछित था। उस पर आरोप है कि उसने सुपारी लेकर दुधिया पृथ्वीराज यादव निवासी पिपरापुर थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़ की हत्या की थी। इसके अतिरिक्त वह लूट, डकैती एवं संगठित अपराधों में सक्रिय एवं कुख्यात अपराधी था।

➡ दिनांक 07.06.2026 को जनपद अयोध्या में एसटीएफ फील्ड इकाई प्रयागराज एवं स्थानीय पुलिस की संयुक्त कार्यवाही के दौरान अभियुक्त की घेराबंदी की गई। घेराबंदी के दौरान अभियुक्त द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की गई, जिसके जवाब में आत्मरक्षार्थ पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई में वह घायल हो गया। उपचार हेतु अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया।