*TV 20 NEWS || AZAMGARH:चेकिंग अभियान के दौरान कोतवाली पुलिस को मिली सफलता, 02 अभियुक्त गिरफ्तार*

*प्रेस नोट*
*थाना कोतवाली, जनपद आजमगढ़*
*दिनांक : 10.06.2026*
*🔹 चेकिंग अभियान के दौरान कोतवाली पुलिस को मिली सफलता, 02 अभियुक्त गिरफ्तार*
*🔹 अवैध असलहा रखने वाले दो युवकों को दबोचा, 02 तमंचे व जिंदा कारतूस बरामद*
*गिरफ्तारी/बरामदगी का विवरण-*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान दिनांक 09.06.2026 को ककरहटा मोड़ अण्डरपास सर्विस लेन के आगे से दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों की तलाशी के दौरान उनके कब्जे से एक अदद अवैध तमंचा 12 बोर, एक अदद अवैध तमंचा .315 बोर तथा एक अदद जिंदा कारतूस .315 बोर बरामद हुआ। बरामदगी के आधार पर थाना कोतवाली पर मु0अ0सं0 299/2026 धारा 9/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्त-*
1. राज सरोज पुत्र मोती सरोज निवासी सियरेहा थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 19 वर्ष।
2. राजा राजभर पुत्र पतिराम राजभर निवासी सियरेहा थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 20 वर्ष।
*बरामदगी-*
🔹 एक अदद अवैध तमंचा 12 बोर
🔹 एक अदद अवैध तमंचा .315 बोर
🔹 एक अदद जिंदा कारतूस .315 बोर
*पंजीकृत अभियोग-*
मु0अ0सं0 299/2026 धारा 9/25 आर्म्स एक्ट थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़।
*गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम-*
1. उ0नि0 मिथिलेश कुमार प्रजापति
2. उ0नि0 उदय शंकर तिवारी
3. का0 सुमित कुमार निषाद
4. का0 सचिन कुमार
5. का0 राहुल पाण्डेय
6. का0 अम्बर दीप
*थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़*