*TV 20 NEWS || AZAMGARH:दी टैक्स बार एसोसिएशन आजमगढ़ के नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ, अधिवक्ता हितों के संरक्षण और संगठन की मजबूती का लिया संकल्प*
पत्रांक : ……………
दिनांक : 12/06/2026
प्रेस विज्ञप्ति
दी टैक्स बार एसोसिएशन आजमगढ़ द्वारा दिनांक 12.06.2026 दिन शुक्रवार समय दोपहर 12 बजे होटल मानसरोवर मड़या (ठण्डी सड़क रोड), आजमगढ़ के भव्य सभागार में सत्र 2026-2027 हेतु चयनित पदाधिकारियों का शपथग्रहण एवं साथ ही संघ के दिवंगत वरिष्ठ सदस्य स्व० एखलाक अहमद जी के चित्र का अनावरण का कार्यक्रम आहूत किया गया। कार्यक्रम मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन से प्रारम्भ हुआ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित दी उ०प्र० टैक्स बार एसोसिएशन पंजीकृत कार्यालय वाराणसी के प्रान्तीय अध्यक्ष, श्री रमेश प्रसाद जायसवाल जी द्वारा दी टैक्स बार एसोसिएशन आजमगढ़ के अध्यक्ष श्री विनोद कुमार शर्मा, मंत्री श्री उमेश कुमार यादव तथा कोषाध्यक्ष रमेश कुमार यादव को कार्यभार का शपथ दिलाई गयी, तथा शुभकामना व बधाई दी। मुख्य अतिथि ने अधिवक्ता हितार्थ शासन एवं बार कौंसिल द्वारा दी जा रही योजनाओं के बारे में विस्तृत रूप से प्रकाश डाला।
विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रान्तीय संघ के उपाध्यक्ष श्री प्रभुदेव राय जी द्वारा संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री नीरज तिवारी, उपाध्यक्ष श्री सूर्यभान पाल, सहमंत्री जी एस टी श्री अभिषेक कुमार गुप्ता, सहमंत्री आयकर श्री अनिल कुमार सिंह, पुस्तकालय अध्यक्ष श्री विवेक कुमार गुप्ता तथा मीडिया प्रभारी श्री प्रदीप कुमार गुप्ता को कार्यभार का शपथ दिलाई गयी। विशिष्ट अतिथि ने अधिवक्ता हितों के लिये सभी को सतत जागरूक रहने की बात कही तथा प्रान्तीय संघ एवं सभी अधिवक्ता संघों को इस कार्य हेतु आगे आने को कहा।
दी टैक्स बार एसोसिएशन आजमगढ़ के एल्डर कमेटी अध्यक्ष श्री अवधेश चन्द्र श्रीवास्तव जी ने सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया तथा शुभकामना व बधाई दी। स्वागत भाषण निवर्तमान मंत्री श्री विपिन गुप्ता द्वारा किया गया।
कार्यक्रम को दीवानी अभिभाषक संघ के अध्यक्ष श्री प्रभाकर सिंह व् मंत्री अनुराग दीक्षित, सेंट्रल बार एसोसिएशन आजमगढ़ के अध्यक्ष श्री नागेंद्र मौर्य व मंत्री श्री अजय राणा सिंह, डिस्ट्रिक बार एसोसिएशन आजमगढ़ के अध्यक्ष श्री अरविन्द पाठक व मंत्री रणधीर सिंह तथा डिस्ट्रिक टैक्स बार एसोसिएशन आजमगढ़ के अध्यक्ष श्री आलोक रंजन श्रीवास्तव व मंत्री मनोज श्रीवास्तव, दीवानी अभिभाषक संघ के पूर्व अध्यक्ष श्री राजेंद्र प्रसाद सिंह और पूर्व अध्यक्ष ओम प्रकाश मिश्रा, व्यापार मंडल से संत प्रसाद अग्रवाल, श्री विनोद कुमार अग्रवाल, श्री सुधीर अग्रवाल, श्री पद्माकर लाल वर्मा “घुट्टुर”, सुआल गोंड ने सम्बोधित किया।
समारोह में दी टैक्स बार एसोसिएशन आजमगढ़ के वरिष्ठ सदस्य श्री सत्य प्रकाश गुप्ता, श्री मोहम्मद इरफान, श्री ओमप्रकाश पोद्दार, श्री शिवदत्त प्रसाद यादव, श्री राजनारायण गुप्ता, श्री अशोक कुमार सिंह, श्री सतीश चन्द्र गुप्ता, श्री मिर्जा आफाक बेग, श्री अरुण कुमार बरनवाल, श्री महेन्द्र प्रताप यादव, श्री तैय्यब महमूद खां, श्री अब्दुल कय्यूम, श्री उमेश श्रीवास्तव, श्री सत्य प्रकाश लाल श्रीवास्तव, श्री प्रभात बरनवाल, श्री सूर्यभान पाल, श्री अनिल कुमार सिंह, श्री रमेश कुमार यादव, श्री सन्तोष वर्मा, श्री नीरज तिवारी तथा कनिष्ठ अधिवक्ता श्री अभिषेक कुमार गुप्ता, श्री राधारमन पाठक, श्री वेद प्रकाश पाण्डेय, श्री विकास वर्मा, श्री सन्तोष उपाध्याय, महेंद्र कुमार गुप्ता, विष्णु सहाय, हरिश्याम गुप्ता व समस्त सदस्यगण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष विनोद कुमार शर्मा तथा कार्यक्रम का संचालन संघ के पूर्व मंत्री श्री बद्री प्रसाद गुप्ता ने किया। संघ के अध्यक्ष विनोद कुमार शर्मा ने शपथ ग्रहण समारोह में आये उक्त सभी सम्मानित अतिथियों का आभार व्यक्त किया व धन्यवाद दिया।
भवदीय
(उमेश कुमार यादव)
मंत्री
दी टैक्स बार एसो० आजमगढ़






