*TV 20 NEWS || AZAMGARH:ऑपरेशन कनविक्शन: अपमिश्रित शराब मामले में आरोपी को 1 वर्ष 10 दिन की सजा, 20 हजार का जुर्माना*

*प्रेस-विज्ञप्ति, दिनांक- 12.06.2026 जनपद आजमगढ़*

*”ऑपरेशन कनविक्शन”* अभियान के तहत जनपदीय पुलिस की गुणवत्तापूर्ण विवेचना, मॉनिटरिंग सेल व अभियोजन द्वारा की गयी प्रभावी पैरवी के फलस्वरूप 01 आरोपी अभियुक्त को मा0 न्यायालय द्वारा अपमिश्रित शराब रखने के आरोप में *जेल में बितायी गयी अवधि (1 वर्ष 10 दिवस) के कारावास व 20000/- रुपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया ।*
थाना फूलपुर में पंजीकृत अपराध जिसमें एक आरोपी अभियुक्त को अपमिश्रित शराब रखने के आरोप में *जेल में बितायी गयी अवधि (1 वर्ष 10 दिवस) के कारावास व 20000/- रुपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया ।*
➡ दिनांक- 22.10.2021 को वादी मुकदमा उ0नि0 श्री श्रीकृष्ण प्रजापति थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़ लिखित तहरीर दी थी कि चेकिंग के दौरान *अभियुक्त राहुल यादव पुत्र मुन्नीलाल यादव निवासी ईसापुर थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़ के कब्जे से 20 लीटर अपमिश्रित शराब बरामद होना ।*
➡ अभियुक्त के विरूद्ध थाना फूलपुर पर मु0अ0सं0- 82/20214 धारा-272,273 भादवि व 60(1) आब0 अधि0 पंजीकृत किया गया ।
➡ अभियुक्त के विरूद्ध आरोप पत्र मा0 न्यायालय में दाखिल किया गया ।
➡ मुकदमा उपरोक्त में 6 गवाह परीक्षित हुए है ।
➡जिसके क्रम में दिनांक- 12.06.2026 को मा0 न्यायालय ए0एस0जे0-3 आजमगढ़ द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित *अभियुक्त राहुल यादव पुत्र मुन्नीलाल यादव निवासी ईसापुर थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़ को दोषसिद्ध पाते हुए जेल में बितायी गयी अवधि (1 वर्ष 10 दिवस) के कारावास व 20000/- रुपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया ।*