*TV 20 NEWS || MORADABAD:उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने मुरादाबाद में विभिन्न विकास एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों में किया सहभाग*

प्रेस विज्ञप्ति

– *उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने मुरादाबाद में विभिन्न विकास एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों में किया सहभाग*
– *सभागार जीर्णोद्धार कार्य का लोकार्पण, ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत किया वृक्षारोपण*
– *महिला उद्यमियों का किया उत्साहवर्धन, बच्चों को कराया अन्नप्राशन, प्रदर्शनी का किया उद्घाटन*
– *स्वास्थ्यकर्मियों को सम्मानित कर बढ़ाया उत्साह, वोकल फॉर लोकल को दिया बढ़ावा*

मुरादाबाद, दिनांक 14.06.2026, उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने आज मुरादाबाद जनपद के भ्रमण के दौरान विभिन्न विकासात्मक, सामाजिक एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों में सहभाग करते हुए प्रदेश सरकार की जनहितकारी योजनाओं एवं आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को और अधिक सशक्त बनाने का संदेश दिया।

श्री मौर्य ने अपने सम्‍बोधन में कहा कि सर्जिकल और एयर स्ट्राइक ने दुनिया को बताया कि आज का भारत गोली का जवाब गोला से देता है, श्री मोदी जी की रक्षा नीतियों ने देश और विदेशों में आतंकवाद और नकसलवाद की कमर तोड दी हैा उत्‍तर प्रदेश में गुण्‍डों और माफियाओं को समाप्‍त कर उनकी सम्‍पत्ति को जनकल्‍याण में लगाया, एक दौर वह था केन्‍द्र से भेजा एक रूपया लाभार्थी को 15 पैसा मिलता था मा0 प्रधानमंत्री ने इस चक्र को तोड आज सीधे डीबीटी के माध्‍यम से लाभार्थी को पूरा पैसा मिलता हैा आयुष्‍मामन से 5 लाख का मुफ्त इलाज (कैशलेस) प्रदान करती है, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (PMGKAY) के तहत लगभग 80 करोड़ जरूरतमंदों को पूरी तरह मुफ्त अनाज दे रही है

अपने भ्रमण के दौरान उप मुख्यमंत्री श्री मौर्य ने मुरादाबाद ब्लॉक परिसर स्थित सभागार के जीर्णोद्धार कार्य का विधिवत लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं के विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। आधुनिक एवं सुसज्जित सभागार स्थानीय जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों तथा ग्रामीण जनता के लिए संवाद एवं विकास संबंधी गतिविधियों का महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य गांवों तक विकास की सुविधाएं पहुंचाना और स्थानीय प्रशासनिक व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाना है।

उप मुख्यमंत्री ने इसके पश्चात प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर संचालित ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण केवल पर्यावरण संरक्षण का माध्यम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित और स्वच्छ भविष्य सुनिश्चित करने का संकल्प भी है। उन्होंने सभी नागरिकों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनके संरक्षण का भी आह्वान किया।

श्री मौर्य ने महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक महिला उद्यमी द्वारा संचालित दुकान का अवलोकन किया तथा उनके प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें स्वरोजगार से जोड़ने के लिए अनेक योजनाएं संचालित कर रही है। महिला उद्यमियों की सफलता समाज के लिए प्रेरणास्रोत है और प्रदेश सरकार हर स्तर पर उनके साथ खड़ी है।

भ्रमण के दौरान उप मुख्यमंत्री ने अन्नप्राशन कार्यक्रम में सहभाग करते हुए छोटे बच्चों को अन्नप्राशन कराया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है और विभिन्न योजनाओं के माध्यम से बच्चों एवं माताओं के स्वास्थ्य एवं पोषण को सुनिश्चित किया जा रहा है।

इस अवसर पर उन्होंने स्थानीय उत्पादों एवं हस्तशिल्प को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित प्रदर्शनी का उद्घाटन भी किया। प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए उन्होंने स्थानीय कारीगरों, स्वयं सहायता समूहों एवं उद्यमियों द्वारा तैयार किए गए उत्पादों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ‘वोकल फॉर लोकल’ का मंत्र प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की दूरदर्शी सोच का परिणाम है, जिसने स्थानीय उत्पादों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने का कार्य किया है। मुरादाबाद अपने उत्कृष्ट पीतल उद्योग एवं हस्तशिल्प के लिए विश्वभर में प्रसिद्ध है और प्रदेश सरकार इन उत्पादों के विपणन एवं निर्यात को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है।

उप मुख्यमंत्री श्री मौर्य ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वास्थ्यकर्मियों को सम्मानित भी किया। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्यकर्मी समाज की सेवा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और विशेष परिस्थितियों में उनकी निष्ठा एवं समर्पण अनुकरणीय है। उन्होंने सभी स्वास्थ्यकर्मियों के योगदान की सराहना करते हुए उन्हें जनसेवा के लिए शुभकामनाएं दीं।

अपने संबोधन में उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में विकास, सुशासन, महिला सशक्तिकरण, पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य एवं रोजगार सृजन के क्षेत्रों में अभूतपूर्व कार्य कर रही है। सरकार का लक्ष्य समाज के प्रत्येक वर्ग को विकास की मुख्यधारा से जोड़ते हुए आत्मनिर्भर एवं विकसित उत्तर प्रदेश का निर्माण करना है।

इस अवसर पर जनप्रतिनिधिगण, प्रशासनिक अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं, स्थानीय उद्यमी तथा बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।