*TV 20 NEWS || AZAMGARH : सोशल मीडिया पर गैंग संस्कृति और दबंगई दिखाने वालों पर कोतवाली पुलिस की सख्त नजर, “ऑपरेशन वज्रपात” के तहत कार्रवाई।*

*प्रेस नोट, दिनांक 14 जून 2026*
*ऑपरेशन वज्रपात*
*थाना कोतवाली, जनपद आजमगढ़*

*• सोशल मीडिया पर गैंग संस्कृति और दबंगई दिखाने वालों पर कोतवाली पुलिस की सख्त नजर, “ऑपरेशन वज्रपात” के तहत कार्रवाई।*

*• इंस्टाग्राम आईडी बनाकर झुंड में भ्रमण करने वाले युवकों की काउंसलिंग, अभिभावकों को दी गई सख्त हिदायत।*

*• सोशल मीडिया के दुरुपयोग एवं भय का माहौल बनाने वालों के विरुद्ध पुलिस की कठोर चेतावनी, एक युवक का चालान।*

*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार के निर्देशन में थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़ द्वारा “ऑपरेशन वज्रपात” के क्रम में क्षेत्र में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा सोशल मीडिया के माध्यम से युवाओं में बढ़ रही गैंग संस्कृति पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु विशेष अभियान चलाया गया।

➡️अभियान के दौरान यह संज्ञान में आया कि कुछ युवक सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर आईडी बनाकर झुंड में क्षेत्र में भ्रमण कर रहे हैं, जिससे आमजनमानस में भय एवं असुरक्षा की भावना उत्पन्न होने की संभावना बनी रहती है।

➡️जांच के दौरान निम्न इंस्टाग्राम आईडी एवं सदस्य चिन्हित किए गए—

1. Instagram ID – “kamine sarkar 315”
सदस्य – मो. इरफान पुत्र अबरार अहमद निवासी कुन्दीगढ़ थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़, उम्र लगभग 20 वर्ष।

2. Instagram ID – “A.K.4.T.7 ARMAN”
सदस्य – मो. अरमान पुत्र स्व0 गुफरान अहमद निवासी कुन्दीगढ़ थाना कोतवाली आजमगढ़, उम्र लगभग 17 वर्ष।

3. Instagram ID – “Sarkar.-315-69”
सदस्य – मो. दानिश पुत्र रईश निवासी पहाड़पुर तकिया थाना कोतवाली आजमगढ़, उम्र लगभग 15 वर्ष।

➡️थाना पुलिस द्वारा Instagram ID “A.K.4.T.7 ARMAN” एवं “Sarkar.-315-69” से जुड़े नाबालिग युवकों को चिन्हित कर थाना परिसर में उनके अभिभावकों एवं बाल कल्याण अधिकारी की उपस्थिति में बुलाया गया। इस दौरान उन्हें कानून व्यवस्था, यातायात नियमों एवं सोशल मीडिया के दुरुपयोग से होने वाले दुष्परिणामों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।

➡️अभिलेखों की जांच में दोनों युवकों के नाबालिग पाए जाने पर बाल कल्याण अधिकारी द्वारा उनकी काउंसलिंग की गई तथा भविष्य में ऐसी गतिविधियों से दूर रहने की हिदायत देकर छोड़ा गया। साथ ही अभिभावकों से अपील की गई कि वे अपने बच्चों की गतिविधियों पर सतर्क निगरानी रखें तथा उन्हें कानून का पालन करने एवं सकारात्मक कार्यों में सहभागिता हेतु प्रेरित करें।

➡️वहीं Instagram ID “kamine sarkar 315” के सदस्य मो. इरफान पुत्र अबरार अहमद निवासी कुन्दीगढ़ थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़ उम्र लगभग 20 वर्ष के विरुद्ध धारा 126/135/170 बीएनएस के अंतर्गत चालान की कार्रवाई की गई।