*TV 20 NEWS || AZAMGARH:शांति व्यवस्था भंग करने पर थाना जहानागंज पुलिस की प्रभावी कार्रवाई, 16 व्यक्तियों का बीएनएसएस के तहत चालान*

*प्रेस विज्ञप्ति दिनांक – 18.06.2026*
*थाना जहानागंज, जनपद आजमगढ़*

*● शांति व्यवस्था भंग करने पर थाना जहानागंज पुलिस की प्रभावी कार्रवाई, 16 व्यक्तियों का बीएनएसएस के तहत चालान*
*● भूमि विवाद एवं पुरानी रंजिश को लेकर हुए विवाद में पुलिस ने समय रहते हस्तक्षेप कर संभावित अप्रिय स्थिति को टाला*

*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार* द्वारा जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री मधुबन सिंह के कुशल निर्देशन, क्षेत्राधिकारी सदर श्रीमती आस्था जायसवाल के पर्यवेक्षण तथा थाना प्रभारी जहानागंज श्री अतुल कुमार मिश्रा के नेतृत्व में थाना जहानागंज पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही की गई।

दिनांक 18.06.2026 को थाना क्षेत्र के ग्राम कडासर में दो पक्षों के मध्य पुरानी रंजिश एवं बच्चों के विवाद को लेकर तथा ग्राम धनहुआ में दो पक्षों के मध्य घर एवं भूमि बंटवारे को लेकर विवाद उत्पन्न हो गया। दोनों स्थानों पर पक्षकार आपस में वाद-विवाद एवं हाथापाई पर आमादा थे, जिससे क्षेत्र में शांति व्यवस्था भंग होने की स्थिति उत्पन्न हो गई थी।

सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंची थाना जहानागंज पुलिस द्वारा दोनों पक्षों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया गया, किन्तु उनके द्वारा विवाद समाप्त करने के बजाय आक्रामक व्यवहार जारी रखा गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एवं शांति भंग होने की आशंका के दृष्टिगत थाना जहानागंज पुलिस द्वारा कुल 16 व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 170/126/135 बीएनएसएस के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए चालान किया गया तथा मा0 सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों एवं निर्देशों का पालन करते हुए उन्हें कारण गिरफ्तारी से अवगत कराकर मा0 उप जिलाधिकारी सदर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
*चालान किए गए व्यक्तियों का विवरण-*
ग्राम कडासर, थाना जहानागंज
प्रथम पक्ष
1. चंद्रिका पुत्र जगदीश, उम्र 29 वर्ष
2. संदीप पुत्र राजेश, उम्र 21 वर्ष
3. सविता पत्नी रामू, उम्र 45 वर्ष
4. नंदनी पत्नी रामप्रवेश, उम्र 30 वर्ष
द्वितीय पक्ष
1. आनंद कुमार पुत्र सूर्यभान, उम्र 28 वर्ष
2. जानसी पुत्र प्रमोद कुमार, उम्र 20 वर्ष
3. शंकर पुत्र सुमेर, उम्र 58 वर्ष
ग्राम धनहुआ, थाना जहानागंज
प्रथम पक्ष
1. छविलाल कन्नौजिया पुत्र स्व0 रामधन, उम्र 59 वर्ष
2. संदीप पुत्र छविलाल कन्नौजिया, उम्र 18 वर्ष
3. कन्हई उर्फ राजू, उम्र 35 वर्ष
4. मुन्नी देवी पत्नी छविलाल, उम्र 55 वर्ष
5. सुनीता पुत्री छविलाल, उम्र 22 वर्ष
द्वितीय पक्ष
1. श्रवण कन्नौजिया पुत्र छविलाल, उम्र 35 वर्ष
2. रेणु पत्नी श्रवण कन्नौजिया, उम्र 30 वर्ष
3. गोलू पुत्र श्रीलाल कन्नौजिया, उम्र 35 वर्ष
4. अंगद पुत्र श्रीलाल कन्नौजिया, उम्र 34 वर्ष
*कार्यवाही करने वाली पुलिस टीम* में उ0नि0 विनय कुमार, का0 संदीप कुमार, हे0का0 अच्छेलाल यादव, रि0का0 दीपक कुमार, रि0का0 धर्मपाल यादव, रि0का0 ऋषभ, रि0का0 नितेश कुमार वर्मा, रि0म0का0 अनीमिका यादव, रि0म0का0 निकिता सिंह, रि0म0का0 अवन्तिका तिवारी, रि0म0का0 नेहा सिंह एवं रि0का0 पूर्णिमा मिश्रा शामिल रहीं।