*TV 20 NEWS || AZAMGARH:दहेज के लिए विवाहिता की हत्या के प्रकरण में वांछित सास गिरफ्तार, सरायमीर पुलिस की त्वरित कार्रवाई*
*प्रेस विज्ञप्ति*
*थाना सरायमीर, जनपद आजमगढ़*
*दहेज के लिए विवाहिता की हत्या के प्रकरण में वांछित सास गिरफ्तार, सरायमीर पुलिस की त्वरित कार्रवाई*
*घटना का विवरण–*
दिनांक 15.06.2026 को वादी द्वारा थाना सरायमीर पर प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया गया कि उसकी पुत्री का विवाह वर्ष 2025 में मो० सैफ निवासी राजापुर सिकरौर, थाना सरायमीर, जनपद आजमगढ़ के साथ हुआ था। विवाह के उपरांत पति, सास, ननद तथा अन्य परिजनों द्वारा दहेज में ₹05 लाख की अतिरिक्त मांग को लेकर लगातार उत्पीड़न, मारपीट एवं प्रताड़ना की जा रही थी। आरोप है कि उक्त मांग पूरी न होने पर दिनांक 09.06.2026 को पीड़िता की हत्या कर दी गई। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना सरायमीर पर मु0अ0सं0 155/2026 धारा 85/61(2)/80(2) बीएनएस व 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम बनाम पति मो० सैफ, सास शबा, ननद सोमायला, हदीसून एवं तनवीर के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया।
*गिरफ्तारी का विवरण–*
दिनांक 19.06.2026 को उ0नि0 प्रशान्त सिंह मय हमराह द्वारा मुखबिर की सूचना पर गढ़वा मोड़ क्षेत्र से मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्ता शबा पत्नी मो० जावेद निवासी राजापुर सिकरौर, थाना सरायमीर, जनपद आजमगढ़ को नियमानुसार गिरफ्तार किया गया। अन्य अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
*गिरफ्तार अभियुक्ता–*
01. शबा पत्नी मो० जावेद निवासी राजापुर सिकरौर, थाना सरायमीर, जनपद आजमगढ़, उम्र लगभग 45 वर्ष।
*पंजीकृत अभियोग–*
01. मु0अ0सं0 155/2026 धारा 85/61(2)/80(2) बीएनएस व 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम, थाना सरायमीर, जनपद आजमगढ़।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम–*
1. उ0नि0 प्रशान्त सिंह, थाना सरायमीर, जनपद आजमगढ़ ।
2. का0 विजय प्रसाद, थाना सरायमीर, जनपद आजमगढ़ ।
3. रि0का0 शैलेश कुमार, थाना सरायमीर, जनपद आजमगढ़ ।
4. रि0म0का0 शहनाज खातून, थाना सरायमीर, जनपद आजमगढ़।






