*TV 20 NEWS || AZAMGARH :ऑपरेशन वज्रपात के तहत सोशल मीडिया पर ‘जिद्दी गैंग’ संचालित कर दबंगई का प्रदर्शन करने वाले युवकों की हुई काउंसलिंग*
*प्रेस विज्ञप्ति*
*थाना फूलपुर, जनपद आजमगढ़*
*🔹 ऑपरेशन वज्रपात के तहत सोशल मीडिया पर ‘जिद्दी गैंग’ संचालित कर दबंगई का प्रदर्शन करने वाले युवकों की हुई काउंसलिंग*
*🔹 इंस्टाग्राम के माध्यम से गैंग संस्कृति को बढ़ावा देने वाले चिन्हित युवकों को अभिभावकों की उपस्थिति में दी गई सख्त चेतावनी*
*आजमगढ़ ।* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ० अनिल कुमार के निर्देशन में जनपद में अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने तथा सोशल मीडिया के माध्यम से युवाओं में बढ़ रही गैंग संस्कृति पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु संचालित “ऑपरेशन वज्रपात” के तहत थाना फूलपुर पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया गया।
क्षेत्राधिकारी फूलपुर श्री किरण पाल सिंह के कुशल नेतृत्व में सोशल मीडिया प्लेटफार्मों की निगरानी के दौरान संज्ञान में आया कि कुछ युवक इंस्टाग्राम पर “जिद्दी गैंग” के नाम से समूह बनाकर क्षेत्र में भ्रमण करते हुए वीडियो एवं फोटो पोस्ट कर रहे हैं। ऐसे पोस्ट एवं गतिविधियां आमजन में भय एवं असुरक्षा की भावना उत्पन्न करने के साथ-साथ युवाओं को गैंग संस्कृति की ओर आकर्षित करने का कार्य करती हैं।
मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना फूलपुर पुलिस एवं साइबर टीम द्वारा जांच कर गैंग से जुड़े युवकों को चिन्हित किया गया। चिन्हित व्यक्तियों में विशाल कुमार उर्फ जिद्दी पुत्र लालबहादुर निवासी पुरागडेरिया थाना फूलपुर (गैंग लीडर), अभिषेक कुमार पुत्र रामअधार निवासी जौमा थाना फूलपुर (सदस्य) तथा अंकित यादव पुत्र लालबहादुर यादव निवासी यूनियन बैंक के पीछे, कस्बा फूलपुर थाना फूलपुर (सदस्य) शामिल हैं।
उक्त युवकों को उनके अभिभावकों की उपस्थिति में थाना परिसर बुलाकर विस्तृत काउंसलिंग की गई। इस दौरान उन्हें कानून-व्यवस्था, यातायात नियमों, सोशल मीडिया के दुरुपयोग तथा गैंग संस्कृति के दुष्परिणामों के संबंध में जानकारी दी गई। साथ ही भविष्य में इस प्रकार की गतिविधियों से दूर रहने एवं सोशल मीडिया का सकारात्मक उपयोग करने की सख्त हिदायत दी गई।
ऑपरेशन वज्रपात के तहत जनपद पुलिस की अपील–
जनपद पुलिस अभिभावकों से अपील करती है कि वे अपने बच्चों की सोशल मीडिया गतिविधियों पर सतर्क निगरानी रखें तथा उन्हें कानून का पालन करने, सामाजिक जिम्मेदारियों का निर्वहन करने एवं सकारात्मक कार्यों में सहभागिता हेतु प्रेरित करें। सोशल मीडिया के माध्यम से गैंग संस्कृति, दबंगई अथवा दहशत फैलाने का प्रयास करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध भविष्य में भी कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।
*साइबर टीम फूलपुर–*
1. उ0नि0 दयानन्द, का0 दुर्गेश विश्वकर्मा, का0 शनि कुमार वर्मा
एसएसपी डॉ० अनिल कुमार के निर्देशन में ऑपरेशन वज्रपात के तहत सोशल मीडिया पर अपराधी एवं गैंग संस्कृति को बढ़ावा देने वाले तत्वों के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी है।






