*TV 20 NEWS || AZAMGARH :परिवार परामर्श प्रकोष्ठ ‘नई किरण’ की बैठक में 02 बिखरे परिवारों को पुनः मिलाया गया, वैवाहिक विवादों के सौहार्दपूर्ण समाधान का सफल प्रयास*

*प्रेस विज्ञप्ति*
*दिनांक – 19.06.2026*
*परिवार परामर्श प्रकोष्ठ/नई किरण, जनपद आजमगढ़*

*🔹 परिवार परामर्श प्रकोष्ठ ‘नई किरण’ की बैठक में 02 बिखरे परिवारों को पुनः मिलाया गया, वैवाहिक विवादों के सौहार्दपूर्ण समाधान का सफल प्रयास*

आजमगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ० अनिल कुमार के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक यातायात/नोडल अधिकारी महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन के पर्यवेक्षण में दिनांक 19.06.2026 को थाना कोतवाली परिसर स्थित परिवार परामर्श प्रकोष्ठ/नई किरण की बैठक आयोजित की गई।

बैठक के दौरान कुल 06 पत्रावलियों में दोनों पक्षों को नोटिस एवं दूरभाष के माध्यम से सूचित कर मीडिएशन हेतु बुलाया गया, जिनमें से 05 पत्रावलियों में दोनों पक्ष उपस्थित हुए। प्रकोष्ठ के सदस्यों द्वारा दोनों पक्षों की समस्याओं को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुनते हुए आपसी संवाद एवं परामर्श के माध्यम से मतभेद दूर कराने का प्रयास किया गया।

मीडिएशन के दौरान अथक प्रयासों एवं प्रभावी काउंसलिंग के फलस्वरूप 02 प्रकरणों में पति-पत्नी एवं उनके परिजनों के मध्य आपसी सहमति से समझौता कराया गया तथा दोनों परिवारों को पुनः साथ रहने के लिए राजी किया गया। 01 प्रकरण में कम दान-दहेज की मांग एवं पारिवारिक प्रताड़ना से संबंधित विवाद तथा 01 अन्य प्रकरण में पति द्वारा शराब के सेवन के उपरांत मारपीट एवं मानसिक प्रताड़ना से संबंधित शिकायत पर सुनवाई की गई। 02 पत्रावलियों का निस्तारण अन्य कारणों से किया गया। शेष प्रकरणों में अगली तिथि नियत कर दोनों पक्षों को पुनः उपस्थित होने हेतु निर्देशित किया गया।

*नई किरण परियोजना का उद्देश्य–*
परिवार परामर्श प्रकोष्ठ ‘नई किरण’ का उद्देश्य वैवाहिक एवं पारिवारिक विवादों का सौहार्दपूर्ण समाधान कर टूटते परिवारों को पुनः जोड़ना है। यह परियोजना न केवल परिवारों में नई उम्मीद एवं विश्वास का संचार कर रही है, बल्कि पारिवारिक न्यायालयों के कार्यभार को कम करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।
*समझौता सम्पन्न प्रकरण–*
1. अंजली पुत्री कवंचल, निवासी जोलहापुर, थाना निजामाबाद, जनपद आजमगढ़।
2. संध्या चौहान पुत्री महेन्द्र चौहान, निवासी बेला, थाना मेंहनाजपुर, जनपद आजमगढ़।
*बैठक में उपस्थित अधिकारी/कर्मचारी–*
1. उ0नि0 सत्यनारायण यादव
2. उ0नि0 महेन्द्र प्रसाद तिवारी
3. आरक्षी सुनील कुमार गुप्ता
4. महिला आरक्षी नेहा सिंह
कुल समझौते – 02
परिवार परामर्श प्रकोष्ठ/नई किरण
पुलिस कार्यालय, जनपद आजमगढ़