*TV 20 NEWS || AZAMGARH :वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ द्वारा नवनिर्मित पुलिस चौकी बम्हौर का उद्घाटन व्यापारियों एवं सम्भ्रान्त नागरिकों के साथ संवाद कर सुनीं जनसमस्याएं*
*प्रेस विज्ञप्ति*
*थाना-मुबारकपुर, जनपद आजमगढ़*
*दिनांक : 17.06.2026*
🔹 *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ द्वारा नवनिर्मित पुलिस चौकी बम्हौर का उद्घाटन व्यापारियों एवं सम्भ्रान्त नागरिकों के साथ संवाद कर सुनीं जनसमस्याएं*
आज दिनांक *17.06.2026* को *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार* द्वारा *थाना मुबारकपुर* क्षेत्रान्तर्गत *नवनिर्मित पुलिस चौकी बम्हौर* का विधिवत उद्घाटन किया गया। पुलिस चौकी के संचालन से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ होने के साथ-साथ आमजन को त्वरित एवं प्रभावी पुलिस सेवाएं उपलब्ध हो सकेंगी।
👉 तत्पश्चात वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय ने क्षेत्र के व्यापारियों, सम्भ्रान्त नागरिकों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ गोष्ठी कर उनकी समस्याओं एवं सुझावों को गंभीरता से सुना। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को जनसमस्याओं के गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु आवश्यक निर्देश दिए तथा पुलिस एवं जनता के मध्य बेहतर समन्वय बनाए रखने पर बल दिया।
🔹 इस अवसर पर उपस्थित नागरिकों ने पुलिस चौकी बम्हौर के उद्घाटन का स्वागत करते हुए इसे क्षेत्र की सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।
➡️ कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री मधुबन कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री चिराग जैन, क्षेत्राधिकारी सदर श्रीमती आस्था जायसवाल, पुलिस उपाधीक्षक श्री शशिमौली पाण्डेय सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।






