*TV 20 NEWS || AZAMGARH :भरत तिवारी मौत मामले पर आजमगढ़ में प्रदर्शन, राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा*
बिहार में भरत तिवारी की मौत को लेकर आजमगढ़ में भी राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा में आक्रोश देखने को मिला। जिलाध्यक्ष सुरेश सिंह एवं जिला महामंत्री ओंकार पाठक सोनू के नेतृत्व में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से भरत तिवारी के परिजनों को 1 करोड़ की आर्थिक सहायता, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी तथा मामले में दोषी पुलिसकर्मियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर हत्या का मुकदमा कायम करते हुए उनकी तत्काल गिरफ्तारी सुनिश्चित करने की मांग की गई है।
इस अवसर पर जिला महामंत्री ओंकार पाठक सोनू ने कहा कि भरत तिवारी एक समाजसेवी, बाढ़ व कटान पडि़तों की समस्या को लेकर संघर्ष कर रहे थे और जन समस्यायों का निदान हेतु सक्षम अधिकारियों के साथ संघर्ष भी करते थे। उसके बावजूद भी फर्जी मुठभेड़ दिखाकर उनको चार गोली मारी गई, जो लोकतंत्र की हत्या है।
यदि समय रहते राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा की मांगों को पूरा नहीं किया गया तो संगठन पुन: आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा, जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी केंद्र सरकार एवं बिहार सरकार की होगी। उन्होंने कहा कि न्याय की मांग को लेकर राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा सडक़ पर उतरकर लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष करने के लिए तैयार है।
ज्ञापन देने वालों में संजय मिश्रा, एडवोकेट दीपक मिश्रा, एडवोकेट विनोद मिश्रा, निखिल राय, अजय राय आदि उपस्थित रहे।






