*TV 20 NEWS || AZAMGARH : घर में चोरी की घटना का सफल अनावरण, वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी की अंगूठी एवं कान के टप्स बरामद*
*प्रेस विज्ञप्ति, दिनांक- 21.06.2026*
*थाना कोतवाली, जनपद आजमगढ़*
*🔹 घर में चोरी की घटना का सफल अनावरण, वांछित अभियुक्त गिरफ्तार*
*🔹 चोरी की अंगूठी एवं कान के टप्स बरामद*
*घटना का विवरण-*
दिनांक 18.06.2026 को वादी आदर्श चौहान पुत्र वीरेन्द्र चौहान निवासी कोडर आजमतपुर थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़ के घर से उनकी पत्नी के आभूषण एवं कुछ नगदी चोरी हो गयी थी। घटना की जानकारी होने पर वादी द्वारा खोजबीन की गयी, जिसमें यह तथ्य प्रकाश में आया कि उनके घर में कार्यरत नौकर अतुल प्रजापति पुत्र जयमाल प्रजापति निवासी कोडर आजमतपुर थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़ द्वारा चोरी की घटना कारित की गयी है। दिनांक 19.06.2026 को वादी द्वारा अभियुक्त से पूछताछ करने का प्रयास किया गया, किन्तु वह मौके से भाग गया। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली पर अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गयी।
*गिरफ्तारी का विवरण-*
विवेचना एवं साक्ष्य संकलन के क्रम में दिनांक 21.06.2026 को थाना कोतवाली पुलिस द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त अतुल प्रजापति पुत्र जयमाल प्रजापति निवासी कोडर आजमतपुर थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 20 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से चोरी की गयी 01 अदद अंगूठी एवं 02 अदद कान के टप्स बरामद किये गये। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गयी।
*पंजीकृत अभियोग-*
मु0अ0सं0 329/2026 धारा 305/317(2) बीएनएस थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़।
*गिरफ्तार अभियुक्त-*
अतुल प्रजापति पुत्र जयमाल प्रजापति निवासी कोडर आजमतपुर थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 20 वर्ष।
*बरामदगी-*
● 01 अदद पीली धातु की अंगूठी।
● 02 अदद कान के टप्स।
*आपराधिक इतिहास-*
1. मु0अ0सं0 329/2026 धारा 305/317(2) बीएनएस थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़।
2. मु0अ0सं0 200/2017 धारा 308, 323, 452, 504, 506 भादवि थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़।
*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-*
1. म0उ0नि0 शशि सिंह, चौकी प्रभारी बदरका, थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़।
2. हे0का0 विजय कुमार गुप्ता, थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़।
3. रि0का0 विशाल गुप्ता, थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़।






